फ़्री में वैक्सीन लगाने वाले CM भूपेश बघेल के निर्णय का स्वागत, विकास उपाध्याय ने कहा- युवाओं की जान बचाने में मिलेगी मदद
फ़्री में वैक्सीन लगाने वाले CM भूपेश बघेल के निर्णय का स्वागत, विकास उपाध्याय ने कहा- युवाओं की जान बचाने में मिलेगी मदद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18+ लोगों को फ़्री में कोरोना वैक्सीन लगेगी, राज्य सरकार के इस निर्णय का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया है, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने इस मामले पर कहा है कि अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। CM भूपेश बघेल का फैसला ऐतिहासिक है, इस निर्णय से युवाओं की जान बचाने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार राज्य को पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराए।
ये भी पढ़ें: 18+ लोगों के वैक्सीनेशन के लिए रमन सिंह ने दिया PM मोदी को धन्यवाद, बृजमोहन ने कहा- राज्य सरकार ह…
बता दें कि इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने PM मोदी को धन्यवाद दिया है, रमन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने 18+ के लोगों के वैक्सीनेशन की परमिशन दी है, विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चल रहा है। वहीं 18+ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने CM भूपेश बघेल की घोषणा पर कहा है कि यह तो घोषणा उनको करना ही था । क्योंकि उन्होंने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान इसकी घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें: कोरोना टेस्ट का डेटा ICMR पोर्टल में समय पर नहीं हो रहा था अपडेट, 7…
गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण में तेजी जारी है, बीते दिन राज्य में साढ़े 15 हजार से अधिक पॉजिटिव केस आए थे, वहीं प्रदेश में 191 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया था। इसी बीच बीते दिन केंद्र ने एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति दी है, वहीं राज्य की भूपेश सरकार ने आज ही 18 प्लस के लोगों को वैक्सीन फ्री में लगाने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी कोरोन…

Facebook


