भोपाल। मध्यप्रदेश मिशन 2018 की तैयारी में जुटी भाजपा पुराने विधायकों के लिए टिकट वितरण में पत्रकारिता के मूल फार्मूले 5W1H का सहारा ले रही है। विधायकों से सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सीएम वनटूवन चर्चा भी कर रहे हैं और ख़राब पर्फार्मेंस पर फटकार भी लगा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में डेंगू को लेकर रेड अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद अब संचालित नहीं होगा स्कूल, फरमान जारी
आगामी विधानसभा चुनाव से साल भर पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान. सर्वे रिपोर्ट पर विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। ख़ास बात ये है, कि टिकट वितरण के लिए पत्रकारिता के 5W1H फार्मूले इस्तेमाल किया जा रहा है और सटीक जवाब देने के लिए अलग से रैंकिंग की जा रही है।
ये भी पढ़ें- ग्वालियर के 1.18 लाख घरों में लगेंगे स्मार्ट वॉटर मीटर
आइये आपको बताते हैं, आख़िर ये 5W1H फार्मूला क्या है?
पहला W – Who यानि क्षेत्र में मुकाबले में कौन हैं ?
दूसरा W-What यानि विधायकों की क्या कमियां हैं ?
तीसरा W -Where यानि क्षेत्र में कहां कमियां हैं ?
चौथा W -When यानि कब क्षेत्र में जाकर बड़े आयोजन किये ?
पांचवा W -Why यानि क्यों उन्हें फिर मौका दिया जाय ?
H -How यानि कैसे एक साल में कमियों को दूर किया जा सकता है?
ये भी पढ़ें- 18 की उम्र कर ली पार, तो ये ख़बर ज़रुर पढ़ें
विधायकों से ये भी पूछा जा रहा है, कि विधायक बनने के बाद उनकी संपत्ति कितनी बढ़ी। हालांकि सीएम से सीधे संवाद को विधायक कामकाज में सुधार का जरूरी हिस्सा बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बाल दिवस अब 19 नवंबर को मनाया जाएगा
सीएम विधायकों को नसीहत भी दे रहे हैं, कि पेंडिंग घोषणाओं को पूरा कराएं, नई घोषणाएं करने से बचें। बहुत जरूरी हो तभी नए वादे करें। अब देखना होगा, कि की इन फार्मूलों से बीजेपी को कितनी सफलता मिलती है।
सुधीर दंडोतिया, IBC24, भोपाल