डिंडौरी। आदिवासी जिला डिंडौरी में एक स्कूल में उस समय हडकंप मच गया जब मिडिल स्कूल में पढने वाली 7वीं और 8वीं कक्षा की छात्राएं अजीबों गरीब हरकत करते हुए बेहोश होने लगी छात्राओं की इन हरकतों को देख जहां अन्य स्कूली बच्चे सकते में आ गए वहीं स्कूल के शिक्षकों ने छात्राओं को बिना देर किये हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है। वहीं परिजनों ने भूतप्रेत का साया समझ कर गांव के पंडों से झाड़ फूंक करवाया।
क्या है इस स्कूल में, लड़कियां क्यों हो जाती हैं बेहोश ?
पूरा मामला डिंडौरी विकास खंड के जोगी टिकरिया मिडिल स्कूल का है जहां पिछले 2 दिनों से तीन छात्राएं अजीबों गरीब हरकत करते हएु अपने दातों को बंद कर आवाजें निकालती थी, साथ में पढने वाली छात्राओं ने बताया की पहले वे अजीब सी हरकतें करती फिर बेहोश हो जाती है।
वहीं पीडित छात्राओं में से एक की मां की माने तो उन्होंने अपनी बेटी की इन रहस्यमयी हरकतों के गांव के पंडा से बेटी की झाड़-फूंक करवाई थी पर आराम नहीं लगा जिसके बाद आज उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया ले जाया गया। छात्राओं की इन हरकतों से स्कूल की शिक्षिकाएं भी डरी हुई है।
वेब डेस्क, IBC24