नवाजुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ पत्नी ने शिकायत दर्ज करायी

Ads

नवाजुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ पत्नी ने शिकायत दर्ज करायी

  •  
  • Publish Date - September 23, 2020 / 07:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

मुंबई, 23 सितम्बर (भाषा) अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी से अलग रह रहीं उनकी पत्नी ने बुधवार को उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा उपनगरीय पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि आलिया ने दोपहर में पुलिस थाने में एक लिखित अर्जी दी।

उन्होंने बताया कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस पहले शिकायत की पुष्टि करेगी।

अभिनेता से टिप्पणी के लिए सम्पर्क नहीं हो सका।

आलिया ने पिछले सप्ताह एक अन्य शिकायत के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित बुढाना पुलिस थाने में अपना बयान दर्ज कराया था। उक्त शिकायत उन्होंने नवाजुद्दीन और उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों के खिलाफ दर्ज करायी थी।

भाषा अमित मानसी

मानसी