लव जिहाद को सख्‍ती से रोकने के लिए बनाएंगे कानून, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान

लव जिहाद को सख्‍ती से रोकने के लिए बनाएंगे कानून, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान

लव जिहाद को सख्‍ती से रोकने के लिए बनाएंगे कानून, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 31, 2020 1:00 pm IST

देवरिया/जौनपुर: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश दिया है कि शादी-ब्‍याह के लिए धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है, इसलिए सरकार ने भी फैसला किया है कि लव जिहाद को सख्‍ती से रोका जाएगा। इसके लिए प्रभावी कानून बनाएंगे। उन्‍होंने चेतावनी दी कि जो लोग नाम छिपाकर बहू-बेटियों की इज्‍जत से खिलवाड़ करते हैं, वे अगर सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्‍य’ की उनकी अंतिम यात्रा निकलने वाली है।

Read More: कमलनाथ ने कहा- ‘आज भी मेरे कानों में गूंज रहे हैं इंदिरा गांधी के शब्द… जिनके चलते मैने नहीं किया सौदा’

देवरिया और जौनपुर जिले की मल्‍हनी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्‍मीदवारों के पक्ष में आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार मां-बहनों की इज्‍जत की सुरक्षा करने को दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत हो चुकी है जो आगे चलकर जल्द ही ‘ऑपरेशन शक्ति’ में बदलेगा। लव जेहाद में शामिल लोगों के पोस्‍टर चौराहों पर लगाए जाएंगे।

Read More: सनराइजर्स ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, RCB के साथ आज करो या मरो का मुकाबला

उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा को मिल रहे समर्थन से निराश हो चुकी समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगे शुरू करना चाहती है और इसके लिए वह नए-नए षडयंत्र रच रही है। योगी ने दावा किया कि पिछले साढ़े तीन साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं होने दिया और आगे भी नहीं होने देंगे। देवरिया मुख्‍यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्‍यनाथ ने दावा किया कि प्रदेश में गुंडों और माफिया का राज अब समाप्‍त हो चुका है।

Read More: 3 जिला कलेक्टर सहित 10 IAS अफसरों का तबादला, चंदन कुमार होंगे कांकेर कलेक्टर, देखिए सूची

योगी ने कहा कि पिछले कई महीनों से ‘आपरेशन माफिया’ चलाकर गलत तरीके से अर्जित की गई भूमि और उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलावाया जा रहा है और जब्‍ती की कार्रवाई हो रही है। योगी ने कहा कि ग़रीबों एवं व्यापारियों से अवैध रूप से अर्जित की गई इन परिसंपत्तियों को ढहाकर कर वहां फिर से नए मकान बनाए जाएंगे तथा गरीबों एवं व्यापारियों को आवंटित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में देवरहा बाबा के आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास किया गया, जिसकी वजह से उन्हें देवरिया छोड़ कर वृंदावन जाना पड़ा था, लेकिन भाजपा की सरकार ने उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाने का पुनीत कार्य शुरू कर दिया है।

Read More: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैप्टिल्स को 9 विकेट से हराया, टॉप 2 में बनाई जगह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन के दौरान देवरिया जिले के तरकुलवा थाना अंतर्गत बसंतपुर धूसी निवासी शहीद रामचंद्र की शहादत को याद करते हुए देवरिया जिले में उनकी स्मृति में भव्य स्मारक बनाए जाने की बात कही। जौनपुर की सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में मोदी व राज्य में योगी न होते तो जयश्री राम का नारा भी न लग पाता।

Read More: लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस बैंक ने ब्याज दरों में की 0.15 प्रतिशत की कमी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"