शिवसेना नेत्री उर्मिला मातोंडकर का बड़ा बयान, कहा- ’जहरीली हो गई है राजनीति’, सिनेमा से ज्यादा राजनीति में पितृसत्तामक रवैया

शिवसेना नेत्री उर्मिला मातोंडकर का बड़ा बयान, कहा- ’जहरीली हो गई है राजनीति’, सिनेमा से ज्यादा राजनीति में पितृसत्तामक रवैया

शिवसेना नेत्री उर्मिला मातोंडकर का बड़ा बयान, कहा- ’जहरीली हो गई है राजनीति’, सिनेमा से ज्यादा राजनीति में पितृसत्तामक रवैया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 19, 2020 11:27 am IST

मुंबई: अभिनेत्री और शिवेसना नेता उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि राजनीति की दुनिया में महिलाओं को आसानी से निशाना बनाया जाता है लेकिन उनके लिए ध्यान केंद्रित रखना जरूरी है। एक ऑनलाइन शो ‘वी द वुमन’ में पत्रकार बरखा दत्ता से शुक्रवार रात बातचीत के दौरान शिवसेना नेता ने कहा कि राजनीति महिलाओं समेत सभी के लिए ‘जहरीली’ बन चुकी है और वह इस बात को रजनीति में शामिल होने के दौरान जानती थीं।

Read More: RSS के पहले आधिकारिक प्रवक्ता और विचारक का निधन, कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद बिगड़ी तबियत

मातोंडकर ने कहा, ‘‘ मैं जानती थी कि यह मुश्किल होगा लेकिन फिल्मी करियर भी तो मुश्किल ही था। यह एक जहरीली जगह है और यह सभी के लिए विषैली है और यहां कुछ भी आपको आश्चर्य में नहीं डालता है। महिलाएं इसका आसानी से निशाना बन जाती हैं।’’ उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं के साथ भेदभाव है लेकिन उन्होंने लोगों के लिए काम करने के इरादे पर ध्यान केंद्रित रखना सीख लिया है। मातोंडकर ने कहा कि राजनीति के जरिए लोगों के साथ जुड़ने का उनका अपना फैसला था और नकारात्मक टिप्पणियों से उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।

Read More: सोनू सूद का बड़ा बयान, कहा- लॉकडाउन में प्रवासियों की मदद करने के बाद अब मुझे मिलने लगे हैं हीरो के किरदार

इस शो में उनके साथ तमिलनाडु की मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर, तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां भी थीं। जहां बांग्ला सिनेमा की दुनिया में काम कर चुकी हैं। सुंदर ने कहा कि उनका मानना है कि सिनेमा से ज्यादा राजनीति में पितृसत्तामक रवैया है और महिला कलाकारों के लिए इस क्षेत्र में आना मुश्किल है। वहीं जहां ने कहा कि जब वह राजनीति की दुनिया में आईं तो लोगों ने उनके प्रति कई तरह की धारणाएं बनाईं और इसकी पीछे उनका अभिनय की दुनिया से आना भी एक मुख्य वजह था।

Read MorE: ‘लालू यादव का सिर्फ 25 फीसदी किडनी कर रहा काम’, मीडिया में जानकारी देने वाले चिकित्सक को नोटिस

मातोंडकर और सुंदर ने सोशल मीडिया में ट्रोलिंग पर भी बात की। सुंदर ने कहा कि अब उन्होंने अपनी चमड़ी मोटी कर ली है लेकिन अब भी जब उनके परिवार को इंटरनेट पर निशाना बनाया जाता है, तो उन्हें दुख होता है। वहीं मातोंडकर ने कहा कि वह उस समय डर गयी थीं जब उनके पति, जो कश्मीरी मुस्लिम हैं को ‘आतंकवादी और पाकिस्तानी’ कहा गया था।

Read More: हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक, CM भूपेश बघेल ने क्षेत्रवासियों को दी 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"