रायपुर। ये रेशमी जुल्फे, ये शरबती आंखें… महिलाओं की जुल्फों की तारीफ पर बने इस गाने को हर शख्स ने गुनगुनाया होगा, लेकिन जुल्फों की तारीफ पर बने ये गाने केवल काल्पनिक नहीं है बल्कि इनका वैज्ञानिक महत्व भी है, जिसे मौसम विभाग ने प्रमाणित कर दिया है. जी हां मौसम वैज्ञानिकों ने साबित कर दिया है कि महिलाओं के घने और लंबे बाल से मौसम की सटिक जानकारी मिलती है. घने और लंबे बाल महिलाओं की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं, इसके साथ ये मौसम का मिजाज भी बताते हैं, जी हां लंबे बाल मौसम की जानकारी देने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 50 करोड़ से ज्यादा लोन लेने वालों पर रिजर्व बैंक का रडार
मौसम विभाग के मुताबिक लंबे बाल मौसम के मिजाज की सटीक जानकारी देने वाले उपकरण सेल्फ रिकॉर्डिंग, हाईग्रो ग्रॉफ में अहम भूमिका निभाते हैं.
ये भी पढ़ें- आरंग: किसानों के नाम पर 30-30 लाख रुपए फायनेंस कराकर ढ़ाई करोड़ हजम
बालों की मदद से ये उपकरण वातावरण में कितनी नमी है इस बात की जानकारी दे पाते हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बाल वातावरण से पानी अवशोषित करने वाले होते हैं, और इसी कारण से बालों का प्रयोग किया जाता है.
वेब डेस्क, IBC24