रेलवे स्टेशन पर सफाई करने वाले कर्मचारियों ने किया काम बंद, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी
रेलवे स्टेशन पर सफाई करने वाले कर्मचारियों ने किया काम बंद, तीन महीने से नहीं मिली सैलरी
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रेलवे स्टेशन पर सफाई करने वाले कर्मचारियों ने रविवार से काम करना बंद कर दिया है। दरअसल ये सभी कर्मचारी निजी कंपनी से संबंधित है। कर्मचारियों का आरोप है, कि वे सभी ओरियंटल कंपनी के अधीन है, और स्टेशन पर सफाई का काम करते है। लेकिन कंपनी पिछले कई दिनों से उन्हें पूरा वेतन नहीं दे रही है। वहीं पिछले तीन महीनों से उन्हें वेतन भी नहीं मिला है। जबकि उनका मासिक वेतन 14500 तय है।लेकिन कंपनी उन्हें केवल 6200 रुपए का ही भूगतान करती है।
ये भी पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों के थानों में मामला दर्ज, कांगेस कार्यकर्ता कर रहे
कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांग को लेकर गांधी हाल पर विरोध प्रदर्शन किया, और कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काम बंद कर दिया है। इंदौर रेलवे स्टेशन पर 85 कर्मचारियों की तैनाती है। जो कि प्लेटफार्म पर सफाई के साथ ही रेलवे ट्रैक पर सफाई का काम करते हैं। लेकिन रेलवे से संबंधित निजी कंपनी उन्हें पूरा वेतन नहीं दे रही है।
ये भी पढ़ें: जैश और लश्कर का नया आतंकी अड्डा, बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद बदला
कर्मचारियों के मुताबिक वे पिछले कई दिनों से अपने वेतन के लिए लगातार शिकायत कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर ना तो रेलवे ध्यान दे रहा है। और न ही संबंधित निजी कंपनी के पदाधिकारी ध्यान दे रहे हैं लिहाजा उन्होंने काम बंद करने का फैसला किया है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/QgiiygE4Xkk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


