प्रदेश में युवाओं को निजी सुरक्षा की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस संस्थान की होगी स्थापना

प्रदेश में युवाओं को निजी सुरक्षा की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस संस्थान की होगी स्थापना

प्रदेश में युवाओं को निजी सुरक्षा की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग, सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस संस्थान की होगी स्थापना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: February 11, 2020 1:00 pm IST

भोपाल। युवाओं को निजी सुरक्षा की विश्वस्तरीय ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस संस्थान स्थापित किए जायेंगे। मुख्यमंत्री कमल नाथ की आज मंत्रालय में गृह एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों एवं निजी सुरक्षा के सर्वोच्च संगठन सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें:राज्य सरकार का अहम फैसला, बड़ी संख्या में होगी डॉक्टर्स और नर्स की भर्ती, निलंबित डॉक्टरों की बहा…

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश और दुनिया में निजी सुरक्षा की माँग बढ़ी है। यह आज रोजगार के सेक्टर में सबसे प्रमुख केन्द्रों में से एक है। इसमें रोजगार की व्यापक संभावनाएँ हैं। अगर हमारे प्रदेश के युवाओं को निजी सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न विधाओं का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाए तो हम उन्हें एक बेहतर रोजगार उपलब्ध करवा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: फैसला कोर्ट का: जीवन पर्यंत सामाजिक कलंक की तरह रहेगा बच्चा, जानिए …

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के बेहतर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान और सुरक्षा एजेंसियों का अध्ययन कर प्रदेश में ऐसा ट्रेंनिग सेंटर स्थापित किया जाए जिसमें हमारे युवाओं को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण मिल सकें। उन्होंने इसके लिए शीघ्र ही एक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। सीएम कमल नाथ ने बताया कि वर्तमान में देश में 22 हजार सुरक्षा एजेंसियाँ है जिनमें लगभग 80 हजार लोग नौकरी करते हैं।

ये भी पढ़ें: पुलिस महकमे में बंपर तबादले, सूची में ASP-DSP सहित 34 अधिकारियों का…

बैठक में मुख्य सचिव री एस.आर. मोहन्ती, प्रमुख सचिव गृह एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव कौशल विकास दीपाली रस्तोगी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक निजी सुरक्षा एजेंसी मनीष शंकर शर्मा सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की हुई शिनाख्त, पिछले 10 सालों स…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com