एक ही व्यक्ति के शरीर में मिले येलो, ब्लैक और व्हाइट फंगस, उपचार के दौरान वकील की मौत

एक ही व्यक्ति के शरीर में मिले येलो, ब्लैक और व्हाइट फंगस, उपचार के दौरान वकील की मौत

एक ही व्यक्ति के शरीर में मिले येलो, ब्लैक और व्हाइट फंगस, उपचार के दौरान वकील की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: May 29, 2021 11:03 am IST

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 29 मई (भाषा) गाजियाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित और ब्लैक, व्हाइट, येलो फंगस से ग्रस्त 59 वर्षीय एक मरीज की मृत्यु हो गयी। मरीज का उपचार कर रहे डॉक्टर ने शनिवार को इस बारे में बताया।

शहर के राजनगर इलाके में हर्ष अस्पताल में आंख, नाक, गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ डॉ बी पी त्यागी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कुंवर सिंह का इलाज चल रहा था। लेकिन टॉक्सेमिया (खून का विषाक्त होना) की वजह से शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे उनकी मृत्यु हो गई।’’

डॉक्टर ने बताया कि सिंह शहर के संजय नगर से वकील थे और हाल में उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनसे संपर्क किया था।
पढ़ें- बीच सड़क कार रोककर डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या…

त्यागी ने कहा, ‘‘24 मई को एंडोस्कोपी जांच के दौरान उनमें ब्लैक और व्हाइट के अलावा येलो फंगस का भी पता चला था।’’

उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल में मुरादनगर के 59 वर्षीय एक अन्य रोगी का भी इलाज चल रहा है, जिसमें येलो फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुरादनगर के रहने वाले राजेश कुमार के मस्तिष्क के पास फंगस संक्रमण का पता चला। उनका आधा जबड़ा हटा दिया गया है।’’

उन्हें भी टॉक्सेमिया था, लेकिन संक्रमण का स्तर कम था। मरीज का अभी फंगस रोधी उपचार चल रहा है।
पढ़ें- डेढ़ साल के मासूम को पिलाई शराब, तबीयत बिगड़ने ..पढ़ें- डेढ़ साल के मासूम को पिलाई शराब, तबीयत बिगड़ने ..

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद में कोरोना वायरस के 1,957 उपचाराधीन मरीज हैं और संक्रमण से अब तक 432 लोगों की मौत हुई है।


लेखक के बारे में