हाथरस गैंगरेप: कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद हाथरस पहुंचे AAP विधायक, संक्रमण फैलाने के आरोप में FIR दर्ज

Ads

हाथरस गैंगरेप: कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद हाथरस पहुंचे AAP विधायक, संक्रमण फैलाने के आरोप में FIR दर्ज

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 07:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

हाथरस (उप्र), सात अक्टूबर (भाषा) हाथरस कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गये आम आदमी पार्टी (आप) के प्रतिनिधिमंडल में कोविड-19 संक्रमित होने के बावजूद शामिल होने के आरोप में पार्टी विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

पढ़ें- सीएम शिवराज ने शहीद धीरेंद्र के परिजनों को 1 करोड़ सहायता राशि देने का किया ऐलान, पत्नी को नौकरी भी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आप विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कुलदीप ने 29 सितम्बर को घोषित किया था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गये हैं, इसके बावजूद पृथक-वास के नियमों को तोड़ते हुए वह पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिये हाथरस गये।

पढ़ें- शाहीन बाग पर SC का फैसला- सार्वजनिक जगहों-सड़कों पर

उन्होंने बताया कि विधायक ने गत चार अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा के वीडियो पोस्ट किये थे। इस दौरान उनके साथ कई लोग नजर आ रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि विधायक कुलदीप कुमार के खिलाफ कोविड-19 प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए अनेक जिंदगियों को दांव पर लगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें- धरसा विकास योजना के लिए समिति का गठन, 9 को होगी पहली बैठक

गौरतलब है कि हाथरस में गत 14 सितम्बर को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद तबीयत बिगड़ने से 19 साल की एक दलित लड़की की मौत हो गयी थी। विपक्ष इस मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। आप समेत अनेक विपक्षी पार्टियों के नेता इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं