प्रतियोगिता जीतने वाला एक दिन के लिए बनेगा एस.पी

Ads

प्रतियोगिता जीतने वाला एक दिन के लिए बनेगा एस.पी

  •  
  • Publish Date - November 26, 2017 / 10:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

आपने नायक फिल्म में अनिल कपूर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनते देखा होगा और तमाम प्रकार के कार्य करके वाहवाही लूटते देखा होगा। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की पन्ना एस.पी. ने इसी तरह कि एक प्रतियोगिता रखी है, जिसमे विजेता छात्र-छात्राओं में से एक को एक दिन के लिये पन्ना एस.पी. बनाया जायेगा प्रतियोगिता मे 14 विद्यार्थियों को चुना जायेगा और उनमे से एक आने वाले 3 दिसम्बर को एक दिन के लिये पन्ना एस.पी. की तरह कार्य करेगा।

नाबालिक बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाकर की गंदी हरकत

बच्चों में पुलिस के प्रति जागरूकता लाने और पुलिस के बारे में बच्चे क्या सोचते है इसको लेकर पन्ना जिले के एस.पी. ने 14 नम्बर बाल दिबस के दिन से एक प्रतियोगिता शुरू की है जिसमें यह देखा जा रहा है कि बच्चे पुलिस के लिये क्या सोचते है क्या करना चाहिए इन सबको लेकर पूरे पन्ना जिले में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

केंद्र में मोदी, यूपी में योगी अब नहीं तो कब बनेगा राम मंदिर- साध्वी ऋतंभरा

जिसमे से चुने गये 14 विधर्थियों को अगामी 3 दिसम्बर को पुरूस्कृत किया जायेगा और एक छात्र या छात्रा को एक दिन के लिये एस.पी. की तरह काम करने का मौका मिलेगा। इस तरह के आयोजन से बच्चे भी इस प्रतियोगिता मे बढ-चएकर हिस्सा ले रहे है और उनमे उत्साह है कि वो एक दिन के लिये एस.पी. बनेगे।

 

वेब डेस्क, IBC24