(Short Term Stock Watch/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Short Term Stock Watch: शेयर बाजार में कम समय में अच्छा रिटर्न पाने की उम्मीद रखने वाले निवेशकों के लिए यह समय बेहद खास माना जा रहा है। बाजार में कुछ शेयरों में तकनीकी संकेत मजबूत दिख रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में तेजी की संभावना जताई जा रही है। चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंड टेक्निकल रिसर्च ने तीन ऐसे शेयरों की पहचान की है जिनमें शॉर्ट टर्म यानी अल्प अवधि में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
एक्सपर्ट ने जिन तीन शेयरों को चुना है उनमें EPL, KRBL और Shriram Finance शामिल हैं। इन स्टॉक्स में बढ़ती ट्रेडिंग वॉल्यूम और मजबूत तकनीकी संकेत देखने को मिल रहे हैं। चार्ट पैटर्न के अनुसार इन शेयरों में तेजी का ट्रेंड बन सकता है। इसलिए इन्हें शॉर्ट टर्म निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है।
EPL के शेयर में हाल ही में अच्छी तेजी देखने को मिली है और यह लगभग 224.80 रुपये पर बंद हुआ। तकनीकी चार्ट पर इसमें ‘गोल्डन क्रॉस’ पैटर्न बना है जो आमतौर पर बड़ी तेजी का संकेत माना जाता है। साथ ही RSI इंडिकेटर भी सकारात्मक ट्रेंड दिखा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार 224 रुपये के आसपास इसमें एंट्री ली जा सकती है। जबकि 215 रुपये का स्टॉप लॉस और 240 रुपये का टारगेट रखा गया है।
KRBL के शेयर में निचले स्तर से मजबूत रिकवरी देखने को मिली है और इसमें करीब 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ खरीदारी हो रही है जो बड़े निवेशकों की दिलचस्पी को दर्शाता है। तकनीकी रूप से यह अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। एक्सपर्ट 366 रुपये पर खरीदारी की सलाह दे रहे हैं जबकि 354 रुपये स्टॉप लॉस और 385 से 395 रुपये टारगेट बताया है।
Shriram Finance ने तकनीकी चार्ट पर मजबूत ब्रेकआउट दिया है। इसमें ‘फॉलिंग वेज’ पैटर्न टूटने के बाद नई तेजी के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही वीकली चार्ट पर बुलिश एंगल्फिंग कैंडल भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार 954 रुपये पर एंट्री ली जा सकती है और 925 रुपये स्टॉप लॉस और 1020 रुपये शॉर्ट टर्म टारगेट तय किया गया है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।