Kedarnath Bus Accident Video | Photo Credit: AI
रुद्रप्रयाग: Kedarnath Bus Accident Video उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां 22 श्रद्धालुओं को केदारनाथ लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई की ओर लटक गई। जिससे यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। राहत की बात ये है कि बस खाई में गिरने से पहले पैराफिट के पत्थरों में अटक गई।
Uttarakhand Bus Accident Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना फाटा में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह लगभग चार बजे बस जामू स्थित एक होटल से केदारनाथ हाईवे की ओर रवाना हुई थी। इसी बीच जामू हेलीपैड के समीप ढलान वाले मार्ग पर एक मोड़ पर अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बेकाबू हो गया। जिससे बस सुरक्षा पैराफिट को तोड़कर सड़क से बाहर निकल गई और पैराफिट के पत्थरों में अटक गई।
बस खाई की झुकते ही यात्रियों में यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। सभी यात्रियों की सांसे थम गई। आनन फानन में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में समाने से बाल-बाल बची।
जान बच गई किसी तरह से, रुद्रप्रयाग के जामू हेलीपैड के पास एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में झूल गई। स्पीड कम थी तो बच गए। महाराष्ट्र के पुणे से आए 22 यात्री सवार थे बाद में।#Rudraprayag pic.twitter.com/PXZzp8bQV4
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) June 15, 2026