मुजफ्फरनगर में बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के मामले में युवक गिरफ्तार

Ads

मुजफ्फरनगर में बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के मामले में युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 13, 2021 / 03:35 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

मुजफ्फरनगर, 13 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बच्चे का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 10 वर्षीय बच्चे के परिवार की शिकायत पर ककरौली थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी बच्चे को खेत में ले गया और वहां कथित रूप से उसका यौन उत्पीड़न किया।

ककरौली थाने के एसएचओ मुकेश सोलंकी ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

नोमान उमा

उमा