विदिशा। विदिशा में आज यूथ कांग्रेसियों ने भाजपा के निर्वाचित सांसद रमाकांत भार्गव के शहर में जगह-जगह लापता होने के पोस्टर चस्पा कर दिए है। कांग्रेसियों का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि सांसद जीतकर अपने अपने क्षेत्रों में आभार व्यक्त करने जाएं लेकिन वह आज तक नदारद हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने की ‘मन की बात’, जानिए कश्मीर की जनता को पीएम ने क्या कहा?
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद रमाकांत भार्गव के जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं पोस्टर में जनता का ध्यान आकर्षित करते हुए लापता सांसद जैसे शब्दों का प्रयोग करके कार्यकर्ताओं ने एहसास कराया है।
ये भी पढ़ें: अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास की
युवा कांग्रेस ने कहा कि हमारे सांसद जिन्हें हमने चुना था वह आज तक विदिशा आभार व्यक्त करने तक नहीं आए हैं जबकि देश के प्रधानमंत्री और उन्हीं की पार्टी के नेता ने कहा था सांसद अपने क्षेत्र में जाकर लोगों का आभार व्यक्त करें लेकिन रमाकांत भार्गव को यहां आने की फुर्सत नहीं है इसलिए वे लोग यह पोस्टर जगह जगह चस्पा किए हैं।