Upcoming IPO: 125 रुपये के प्राइस बैंड में आया नया IPO! कपड़ा कंपनी दे सकती है जबरदस्त रिटर्न, निवेश करने से पहले जानें पूरी डिटेल

Ads

Upcoming IPO: वस्त्र निर्माता कंपनी आस्था स्पिनटेक्स का 170 करोड़ रुपये का IPO 29 जून को खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 125 रुपये से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल फाल्कन यार्न्स के अधिग्रहम और कार्यशील पूजीं की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 05:37 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 05:52 PM IST

(Upcoming IPO/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • आस्था स्पिनटेक्स IPO 29 जून को खुलेगा।
  • इश्यू साइज 170 करोड़ रुपये का है।
  • प्राइस बैंड 125–136 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

नई दिल्ली: Upcoming IPO: वस्त्र निर्माता कंपनी आस्था स्पिनटेक्स अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) 29 जून को लॉन्च करने जा रही है। यह इश्यू 1 जुलाई को बंद होगा। कंपनी इस IPO के जरिए कुल 170 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। शेयर का प्राइस बैंड 125 रुपये से 136 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है।

नया इश्यू और फंड का उपयोग

यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा। जिसमें 1.25 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है। जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण, उसकी कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करेगी।

निवेश का ढांचा और लॉट साइज

इस IPO के लिए न्यूनतम आवेदन लॉट साइज 110 शेयर रखा गया है और निवेशक इसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इश्यू का वितरण इस तरह तय किया है कि 20% हिस्सा संस्थागत निवेशकों के लिए, 40% खुदरा निवेशकों के लिए और 40% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा।

कंपनी का बिजनेस और लिस्टिंग डिटेल

आस्था स्पिनटेक्स सूती धागे और कॉटन यार्न का निर्माण और व्यापार करती है। जिनका उपयोग कपड़ा उद्योग में विभिन्न उत्पादों जैसे डेनिम, शर्ट, चादरें, स्वेटर और घरेलू वस्त्र बनाने में होता है। इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर बीओआई मर्चेंट बैंकर्स और पीएनबी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज हैं। जबकि बिगशेयर सर्विसेज रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रही है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होगा।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आस्था स्पिनटेक्स IPO कब खुलेगा?

यह IPO 29 जून 2026 को खुलेगा और 1 जुलाई 2026 को बंद होगा।

IPO का प्राइस बैंड क्या है?

इसका प्राइस बैंड 125 से 136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी कितनी रकम जुटाना चाहती है?

कंपनी इस IPO से करीब 170 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में है।

क्या इसमें OFS शामिल है?

नहीं, यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, इसमें OFS नहीं है।