Advit Jewels IPO: आईपीओ मार्केट में फिर मचेगी हलचल! 138 रुपये प्राइस वाला नया इश्यू खुलने को तैयार, 60 रुपये GMP ने बढ़ाई कमाई की उम्मीदें
Advit Jewels IPO: अद्वित ज्वेल्स का IPO 23 जून से 25 जून तक खुलने जा रहा है। जिसका साइज करीब 165 करोड़ रुपये है। लॉन्च से पहले ही ग्रे मार्केट में इसके शेयर 43% से ज्यादा प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जिससे निवेशकों में मजबूत उत्साह देखा जा रहा है।
(Advit Jewels IPO/ Image Credit: Pixabay)
नई दिल्ली: Advit Jewels IPO: ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी Advit Jewels का आईपीओ 23 जून 2023 से निवेश के लिए खुलेगा और यह 25 जून तक उपलब्ध रहेगा। कंपनी का यह पब्लिक इश्यू लगभग 165 करोड़ रुपये का है। IPO खुलने से पहले ही बाजार में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और निवेशक इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं।
ग्रे मार्केट में जोरदार प्रीमियम
IPO लॉन्च से पहले ही कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में मजबूत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Advit Jewels के शेयर करीब 43% से ज्यादा प्रीमियम पर चल रहे हैं। जिससे यह संकेत मिलता है कि लिस्टिंग के समय निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शेयर लगभग 198 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है। जबकि IPO प्राइस 138 रुपये तय किया गया है।
निवेश नियम, लिस्टिंग और फंड उपयोग
इस IPO में निवेशक कम से कम 1 लॉट यानी 100 शेयर के लिए आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए 13,800 रुपये का निवेश जरूरी है। अधिकतम 14 लॉट तक आवेदन किया जा सकता है। कंपनी के शेयर 1 जुलाई 2026 को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। जबकि अलॉटमेंट 29 जून 2026 को फाइनल किया जाएगा। इस इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी वर्किंग कैपिटल और कर्ज चुकाने में करेगी।
कंपनी का बिजनेस और प्रोफाइल
Advit Jewels की शुरुआत 2019 में हुई थी और यह जयपुर बेस्ड ज्वैलरी कंपनी है। कंपनी कुंदन, पोलकी, डायमंड और स्टडेड ज्वैलरी ‘रामभजो’ ब्रांड के तहत बेचती है। इसका फोकस B2B और B2C दोनों सेगमेंट पर है। जिसमें अधिकतर रेवेन्यू B2B बिजनेस से आता है। कंपनी भारत के कई राज्यों में अपनी मौजूदगी रखती है और इसके पास लगभग 111 कर्मचारी हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kotyark Industries Share Price: 10 फ्री शेयर देने का बड़ा ऐलान! रिकॉर्ड डेट आते ही यह स्टॉक रॉकेट बना, निवेशकों की लगी लॉटरी
- Lucknow Coaching Centre Fire News: कोई बाथरूम में छिपा तो किसी ने बिल्डिंग से लगाई छलांग… देखते ही देखते थम गई 15 लोगों की सांसें, जानिए कैसे हुआ कोचिंग सेंटर में अग्निकांड?
- CG Excise Department Transfer: छत्तीसगढ़ में बदले गए इन जिलों के आबकारी अधिकारी, कई अफसरों के प्रभार में भी फेरबदल, जानिए अब किसे-कहां मिली पोस्टिंग

Facebook


