AJC Jewel IPO: आज से खुल रहा है धमाकेदार सस्ता IPO, सिर्फ इतने दिन तक है खरीदने का मौका…
AJC Jewel IPO: आज से खुल रहा है धमाकेदार सस्ता IPO, सिर्फ इतने दिन तक है खरीदने का मौका…

(AJC Jewel IPO, Image Credit: Meta AI)
- IPO ओपन: 23-25 जून
- साइज: 15.39 करोड़ रुपये (फ्रेश इश्यू)
- GMP: 9 रुपये का प्रीमियम
AJC Jewel IPO: आज यानी 23 जून से AJC Jewel Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। इस SME IPO की कुल साइज 15.39 करोड़ रुपये है और यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू यानी नए शेयरों पर आधारित है। इस ऑफर के जरिए कंपनी कुल 16.20 लाख इक्विटी शेयर जारी करेगी। निवेशक इस ऑफर में 23 जून से 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
प्राइस बैंड और लॉट साइज
कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड 90 से 95 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। मिनिमम निवेश के लिए एक लॉट में 1200 शेयर शामिल हैं, यानी रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 1,08,000 रुपये निवेश करना होगा। कोई भी रिटेल निवेशक अधिकतम 2 लॉट तक अप्लाई कर सकता है।
शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख
शेयरों का अलॉटमेंट 27 जून 2025 को किया जाएगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 1 जुलाई 2025 को बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर होने की उम्मीद है।
निवेशकों से मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स
दरअसल, कंपनी ने 20 जून को एंकर निवेशकों के लिए IPO ओपन किया था, जिसमें उसे 4.30 करोड़ रुपये की पूंजी प्राप्त हुई। एंकर निवेशकों को आवंटित किए गए 50% शेयरों पर 27 जुलाई तक लॉक-इन रहेगा, जबकि बचे हुए 30% शेयरों का लॉक-इन पीरियड 90 दिनों का रखा गया है।
कंपनी का बिजनेस मॉडल
AJC Jewel एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी निर्माता कंपनी है, जो ब्रेसलेट्स, रिंग्स, बैंगल्स और नेकलेस जैसे गोल्ड व जेम स्टोन ज्वेलरी प्रोडक्ट्स तैयार करती है। यह अपने प्रोडक्ट्स को डीलर्स, शोरूम, कॉरपोरेट ग्राहकों और छोटे दुकानदारों के माध्यम से बेचती है।
ग्रे मार्केट में अच्छी प्रतिक्रिया
ग्रे मार्केट से AJC Jewel के IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिलहाल यह शेयर 9 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो कि अभी तक का सबसे हाई ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) माना जा रहा है। हालांकि, 17 जून से अब तक इसके GMP में कोई बदलाव नहीं आया था।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्राइस बैंड 90 रुपये से 95 रुपये प्रति शेयर है और लॉट साइज 1200 शेयरों का है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: AJC Jewel IPO: A bang cheap IPO is opening from today, the opportunity to buy is only for so many days
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm