Cupid Ltd Share Price: महज दो दिन में 19% उछला कंडोम कंपनी का ये शेयर, कीमत 100 रुपये से भी कम, 6 महीने में निवेशक हो गए मालामाल!
Cupid Ltd Share Price: क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में आज 5% की बढ़त दर्ज की गई है। सिर्फ दो कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयर 19% तक चढ़ चुके हैं। …

(Cupid Ltd Share Price/ Image Credit: IBC24 News)
- क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 2 दिनों में 19% की तेजी आई।
- कंपनी ने अब तक 3 बार बोनस शेयर दिए हैं।
- 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 604% बढ़ा।
नई दिल्ली: Cupid Ltd Share Price Today आज मंगलवार को कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में आज 5 प्रतिशत का उछाल आया है और केवल दो कारोबारी सत्रों में क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। इससे पहले, कंपनी ने 3 बार बोनस शेयर भी जारी किए थे, जो निवेशकों के लिए लाभकारी साबित हुआ है।
क्यूपिड लिमिटेड के शेयर का प्रदर्शन (Share Performance)
आज बीएसई पर क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 94.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन के दौरान कंपनी के शेयर की कीमत 95.85 रुपये के स्तर तक पहुंच गई, जो इंट्राडे हाई था। बता दें कि कंपनी ने सोमवार को एक्स-बोनस ट्रेड किया था, जिसका असर शेयरों के भाव पर दिखा। अब तक क्यूपिड लिमिटेड ने एक शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए हैं।

बोनस शेयर का इतिहास (Bonus Share History)
क्यूपिड लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों को कई बार बोनस शेयर दिए हैं। 9 मार्च 2026 को, कंपनी ने एक शेयर पर 4 बोनस शेयर दिए थे। इससे पहले 2024 में कंपनी ने एक शेयर पर एक बोनस शेयर बांटा था। इस साल क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों को 10 हिस्सों में विभाजित किया गया था, जिसके बाद उनकी फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई। 2018 में कंपनी ने 5 शेयरों पर 1 बोनस शेयर दिया था।
Cupid Ltd. स्टॉक विवरण (10 मार्च 2026)
| पैरामीटर | मूल्य |
| तारीख | 10 मार्च, 3:30 pm IST |
| वर्तमान मूल्य | ₹92.50 INR |
| आज का बदलाव | +0.90 (0.98%) |
| खुलने का मूल्य | ₹94.05 INR |
| उच्चतम मूल्य | ₹95.85 INR |
| न्यूनतम मूल्य | ₹91.10 INR |
| बाजार पूंजीकरण | ₹12,480 करोड़ |
| P/E अनुपात | 30.03 |
| 52-सप्ताह का उच्चतम | ₹105.39 INR |
| 52-सप्ताह का न्यूनतम | ₹11.15 INR |
| तिमाही लाभांश | - |
| लाभांश | - |
6 महीने में किया पैसा डबल (Investors Money Doubles)
क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में बीते 6 महीनों में 127 प्रतिशत की तेजी आई है। इसका मतलब यह है कि पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। वहीं, अगर हम एक साल की बात करें, तो कंपनी के शेयर की कीमत में 604 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले तीन सालों में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर की कीमतों में 3566 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्तमान में कंपनी के प्रमोटर्स के पास 45.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि पब्लिक के पास 54.45 प्रतिशत शेयर है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- NSE IPO Updates: NSE IPO की घड़ी करीब! पब्लिक लिस्टिंग की तैयारी जोरों पर, निवेशकों को जल्द मिल सकता है बड़ा मौका!
- Yogi Cabinet Decision: यातायात को सुगम बनाने योगी सरकार का बड़ा फैसला, इतने हजार गांवों में अब मिलेगी बस सुविधा, कैबिनेट ने इस नई योजना को दी मंजूरी
- CM Dr. Mohan Yadav News: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईंधन की कमी की चिंता हुई दूर, सीएम मोहन बोले- प्रदेशवासियों को नहीं होगी कोई समस्या, अफसरों को दिए ये बड़े निर्देश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में महज दो कारोबारी दिनों में 19% की तेजी आई है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Cupid Ltd Share Price: This condom company's share price jumped 19% in just two days, priced at less than Rs 100, investors became rich in 6 months!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm