(GTV Engineering Bonus Share/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: GTV Engineering Bonus Share: निवेशकों के लिए GTV Engineering ने लगातार दूसरे साल बोनस शेयर (GTV Engineering Bonus Share) का ऐलान किया है। कंपनी इस बार भी 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देगी। यानी योग्य निवेशकों को हर एक शेयर के बदले दो अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। आज मंगलवार को शेयर 2.32 फीसदी गिरकर 65.23 रुपये के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 69.30 रुपये तक पहुंचा था।
बोनस शेयर के लिए कंपनी ने 7 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट (Bonus Share Record Date) तय की है। इस तारीख को जिन निवेशकों के डीमैट खाते में कंपनी के पात्र शेयर होंगे, वे बोनस शेयर के लिए योग्य होंगे। इससे पहले 2025 में भी GTV Engineering ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। यानी कंपनी लगातार दूसरे साल निवेशकों को इसी अनुपात में बोनस का लाभ देने जा रही है।
कंपनी ने 2025 में शेयरों का स्टॉक स्प्लिट भी किया था। उस समय एक शेयर को पांच हिस्सों में बांटा गया था, जिससे शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये रह गई। इसके बाद कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड भी दिया था। उस समय प्रत्येक शेयर पर 0.10 रुपये का लाभांश दिया गया था।
GTV Engineering के शेयर ने लंबी अवधि में निवेशकों को मजबूत रिटर्न (GTV Engineering Share Return) दिया है। पिछले 6 महीनों में शेयर करीब 11 फीसदी चढ़ा, जबकि 2026 में अब तक लगभग 12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। लेकिन एक साल की अवधि में शेयर करीब 3.10 फीसदी नीचे है। दो साल में इसमें 123 फीसदी और तीन साल में 163 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, पांच साल में शेयर ने करीब 3670 फीसदी रिटर्न दिया है। 10 साल की अवधि में भी शेयर की कीमत करीब 3606 फीसदी बढ़ी है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।