HDFC Bank Q4 Results: मुनाफे ने मारी लंबी छलांग, NPA में दिखा बड़ा सुधार, अचानक 13 रुपये डिविडेंड के ऐलान ने निवेशकों को कर दिया खुश

Ads

HDFC Bank Q4 Results: वित्त वर्ष 2026 में बैंक का नेट NPA घटकर 0.38% रह गया, जो बेहतर एसेट क्वालिटी दिखाता है। इस दौरान बैंक की कुल स्टैंडअलोन आय 3,70,054.65 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 74,671.29 करोड़ रुपये रहा। यह मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाता है। (NSE: HDFCBANK, BSE: 500180)

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 03:47 PM IST,
    Updated On - April 19, 2026 / 03:47 PM IST

(HDFC Bank Q4 Results/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • HDFC Bank का तिमाही मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ रहा
  • नेट NPA घटकर 0.38% और ग्रॉस NPA 1.15% पर आया
  • वित्त वर्ष 2026 में कुल आय ₹3.70 लाख करोड़ से ज्यादा रही

नई दिल्ली: HDFC Bank Q4 Results: प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के परिणाण जारी कर दिए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा 16,221.05 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमारी के 17,616.14 करोड़ रुपये से करीब 9% ज्यादा है। हालांकि इस दौरान बैंक की कुल आय लगभग स्थिर रही और 89,808.90 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

आय और ब्याज से इनकम

बैंक की कुल ब्याज आय मार्च 2026 तिमाही में 76,610.02 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 77,460.11 करोड़ रुपये थी। वहीं शुद्ध ब्याज आय 3.8% बढ़कर 33,281.5 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 32,066 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2026 में बैंक की कुल स्टैंडअलोन आय 3,70,054.65 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 74,671.29 करोड़ रुपये रहा।

बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार

बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। मार्च 2026 तिमाही में ग्रॉस NPA घटकर 1.15% रह गया, जो एक साल पहले 1.33% था। जबकि नेट NPA भी कम होकर 0.38% पर आ गया। जो पहले 0.43% था। NPA में यह गिरावट बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति और बेहतर लोन मैनेजमेंट को दर्शाता है।

बैंक की ग्रोथ लगातार मजबूत

बैंक के कुल डिपॉजिट मार्च 2026 तिमाही के दौरान बढ़कर 31,05,250.48 करोड़ रुपये हो गया। जो पिछले साल 27,14,714.90 करोड़ रुपये थे। इसके साथ ही बैंक के एडवांसेज भी बढ़कर 29,37,166.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। जो एक साल पहले 26,19,608.61 करोड़ रुपये था। इससे बैंक की ग्रोथ लगातार मजबूत बनी हुई है।

HDFC Bank Ltd शेयर जानकारी (17 अप्रैल 2026)

पैरामीटर विवरण
वर्तमान मूल्य ₹ 800.00
बदलाव +₹4.55 (0.57%)
ओपन प्राइस ₹ 790.10
दिन का उच्च स्तर ₹ 803.95
दिन का न्यूनतम स्तर ₹ 788.20
मार्केट कैप ₹6.13 लाख करोड़
P/E रेशियो 16.55
52 हफ्ते का उच्च ₹ 1,020.50
52 हफ्ते का न्यूनतम ₹ 726.65
डिविडेंड यील्ड 1.38%
तिमाही डिविडेंड ₹ 2.76

डिविडेंड और शेयर का हाल

बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है। जिसकी रिकॉर्ड डेट 19 जून तय की गई है। इससे पहले बैंक 2.50 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दे चुका है। फिलहाल बैंक का शेयर करीब 800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है और पिछले 6 महीनों में इसमें करीब 20% की गिरावट आई है। अब तिमाही नतीजों के बाद इस शेयर पर निवेशकों की नजर टिकी रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

बैंक का तिमाही मुनाफा कितना रहा?

जनवरी–मार्च 2026 तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹19,221.05 करोड़ रहा।

क्या बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है?

हां, नेट NPA घटकर 0.38% और ग्रॉस NPA 1.15% हो गया है।

बैंक ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?

बैंक ने ₹13 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड घोषित किया है।

बैंक के शेयर का हाल कैसा है?

शेयर वर्तमान में करीब ₹800 पर है और पिछले 6 महीनों में लगभग 20% गिर चुका है।