MP Nursing Officer Vacancy 2026: ये खबर मिस की तो नुकसान तय! एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

MP Nursing Officer Vacancy 2026: एमपीईएसबी द्वारा नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 अप्रैल तय है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देर करने से मौका छूट सकता है, इसलिए जल्द फॉर्म भरना जरूरी है।

MP Nursing Officer Vacancy 2026: ये खबर मिस की तो नुकसान तय! एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

(MP Nursing Officer Vacancy 2026/ Image Credit: esb.mp.gov)

Modified Date: April 19, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: April 19, 2026 3:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कुल 2317 पदों पर नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर की भर्ती जारी
  • आवेदन की अंतिम तारीख 20 अप्रैल, समय बहुत कम बचा
  • फॉर्म में सुधार करने की सुविधा 25 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध

नई दिल्ली: MP Nursing Officer Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2317 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल तय की गई है। इसलिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी किए जल्द आवेदन करें वरना मौका हाथ से निकल जाएगा।

आखिरी तारीख का रखें ध्यान

उम्मीदवारों के पास इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अब बहुत कम समय बचा है। जो अभ्यर्थी पात्रता पूरी करते हैं और आवेदन करना चाहते हैं, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम समय मे भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना उचित रहेगा।

करेक्शन की सुविधा

अगर किसी अभ्यर्थी ने पहले ही आवेदन कर दिया है और फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन माध्यम से सुधार कर सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए काफी राहत देने वाली है।

शैक्षणिक योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार को 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही बीएससी नर्सिंग या जीएनएम के बाद पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, सिस्टर ट्यूटर पद के लिए उम्मीदवार को PCB विषयों से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा बीएससी नर्सिंग या पीबी बीएससी नर्सिंग के साथ कम से कम एक वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

आयु सीमा और अन्य शर्तें

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। सामान्य और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 500 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 250 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा 60 रुपये पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक जानकारी भरें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

अप्लाई करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले होम पेज में Latest Updates में Online Application Form – Nursing Officer & Sister Tutor – 2026 (Start From -06/04/2026) के लिंक को क्लिक करें।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद आवश्यक जानकारी भरें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

न्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।