Best Return Stocks: सिर्फ 5 दिनों में 89% तक का धमाकेदार रिटर्न! ऐसा मुनाफा पहले कभी नहीं देखा, निवेशकों की तो मानों लॉटरी लग गई

Best Return Stocks: पिछले हफ्ते शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त दर्ज हुई। इस बीच कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को बड़ा फायदा दिया। आम्रपाली इंडस्ट्रीज और टीसीआई फाइनेंस समेत 5 शेयरों ने 47% से 89% तक का शानदार रिटर्न दिया।

Best Return Stocks: सिर्फ 5 दिनों में 89% तक का धमाकेदार रिटर्न! ऐसा मुनाफा पहले कभी नहीं देखा, निवेशकों की तो मानों लॉटरी लग गई

(Best Return Stocks/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: June 14, 2026 / 05:21 pm IST
Published Date: June 14, 2026 4:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1.73% और निफ्टी 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
  • 5 शेयरों ने निवेशकों को 47% से 89% तक का शानदार रिटर्न दिया।
  • Amrapali Industries का शेयर लगभग 88.86% तक उछला।

नई दिल्ली: Best Return Stocks: घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह कुल मिलाकर सकारात्मक रहा। बीएसई सेंसेक्स में 1,284.61 अंक यानी करीब 1.73 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं एनएसई निफ्टी 256.20 अंक यानी लगभग 1 प्रतिशत मजबूत हुआ। हालांकि प्रमुख सूचकांकों की यह बढ़त सीमित रही। लेकिन कुछ छोटे और मिड-साइज शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर चौंका दिया।

Amrapali Industries और TCI Finance का धमाकेदार प्रदर्शन

आम्रपाली इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले हफ्ते 88.86 प्रतिशत तक उछल गया। यह 18.58 रुपये से बढ़कर 35.09 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को भी इसमें 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई। कंपनी का मार्केट कैपिटल लगभग 180.40 करोड़ रुपये रहा। वहीं TCI Finance ने भी शानदार प्रदर्शन किया और इसका शेयर 14.44 रुपये से बढ़कर 26.38 रुपये पर पहुंच गया, यानी करीब 82.69 प्रतिशत की बढ़त। कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 34.19 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Unifinz Capital और Kreon Financial Services में जोरदार तेजी

Unifinz Capital India के शेयर ने निवेशकों को लगभग 46.72 प्रतिशत का रिटर्न दिया। यह 61 रुपये से बढ़कर 89.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को भी इसमें 5 प्रतिशत की तेजी रही और कंपनी का मार्केट कैप लगभग 396.20 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर Kreon Financial Services का शेयर भी मजबूत रहा और करीब 57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41.41 रुपये से 65 रुपये तक पहुंच गया। इसका मार्केट कैपिटल लगभग 129.72 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Jayant Infratech में सबसे तेज उछाल

जयंत इंफ्राटेक इस हफ्ते सबसे अधिक तेज बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहा। यह 54.50 रुपये से बढ़कर 81 रुपये तक पहुंच गया। जिससे निवेशकों को लगभग 48.62 प्रतिशत का रिटर्न मिला। शुक्रवार को इसमें 17 प्रतिशत से अधिक की जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का मार्केट कैपिटल लगभग 82.53 करोड़ रुपये रहा।

निवेशकों के लिए सप्ताह शानदार

हालांकि सेंसेक्स और निफ्टी में केवल मामूली बढ़त देखने को मिली। लेकिन इन पांच शेयरों ने निवेशकों को 47 प्रतिशत से लेकर 89 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न दिया। खासकर छोटे और मिड-कैप शेयरों में आई इस तेजी ने बाजार में सक्रिय निवेशकों को बड़ा लाभ पहुंचाया और इस हफ्ते को यादगार बना दिया।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।