IndiGo Share Price Rise: IndiGo के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड, 4 साल में सबसे तेज रैली और निवेशकों की खरीदारी की होड़, वजह है चौंकाने वाली!

Ads

IndiGo Share price Rise: इंडिगो की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयर में आज जोरदार तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान शेयर 11% तक उछल गया, जो पिछले 4 सालों में सबसे बड़ा एकदिवसीय उछाल है। पिछले 6 कारोबारी दिनों में यह शेयर लगातार 5 दिन हरे निशान में रहा। (NSE: INDIGO, BSE: 539448)

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 01:25 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 01:25 PM IST

(IndiGo Share price Rise/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • इंडिगो के शेयर बुधवार को 11% तक उछले।
  • पिछले 4 सालों में यह सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी है।
  • AERA ने एयरपोर्ट शुल्क में 25% की कटौती की।

नई दिल्ली: IndiGo Share Price Rise Today: इंडिगो की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयर में आज बुधवार, 8 अप्रैल को जोरदार तेजी देखने को मिली है। कारोबार के दौरान शेयर 11% तक उछलकर 4,744 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। यह पिछले चार सालों में इस शेयर का सबसे बड़ा इंट्राडे उछाल माना जा रहा है। दोपहर 12:38 बजे तक यह शेयर 9.75% की तेजी के साथ 4,685 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले 6 कारोबारी दिनों में शेयर लगातार पांच दिन हरे निशान में रहा और इस दौरान कुल मिलाकर 20.3% की बढ़त दर्ज की गई।

AERA का हालिया फैसला

इस तेजी के पीछे सबसे मुख्य कारण एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) का हालिया फैसला है। AERA ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग और पार्किंग चार्ज में 25% की कटौती का ऐलान किया है, जो तुरंत लागू हो गया। यह राहत तीन महीने तक सभी घरेलू उड़ानों पर लागू रहेगी। सरकार के निर्देश पर लिया गया यह कदम एयरलाइन कंपनियों को मिडिल ईस्ट संकट के दौरान आर्थिक मदद देने के लिए किया गया है।

क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट

इंडिगो के शेयर में तेजी का दूसरा कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट है। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के लिए संघर्ष विराम पर सहमति बनी है। जिसके बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम करीब 15% गिर गए। ब्रेंट क्रूड अब 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गया। एयरलाइन कंपनियों के लिए फ्यूल की लागत सबसे बड़ा खर्च होता है। इसलिए तेल के दाम कम होने से उनकी कमाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

फ्यूल सरचार्ज में बदलाव

इंडिगो ने हाल ही में 2 अप्रैल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया। नई दरों के अनुसार घरेलू यात्रियों को दूरी के आधार पर 275 रुपये से 950 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जो पहले 150 रुपये से 700 रुपये के बीच था। इस कदम से कंपनी की कमाई पर भी लाभ की उम्मीद है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Interglobe Aviation Ltd – स्टॉक अपडेट (8 अप्रैल 2026)

पैरामीटर विवरण
आज का शेयर मूल्य (INR) 4,685.00 (+416.20 / 9.75%)
Open (खुला मूल्य) 4,600.00
High (उच्चतम) 4,744.00
Low (न्यूनतम) 4,560.40
Market Cap (बाजार पूंजीकरण) 1.81L Cr
P/E Ratio 56.5
52-सप्ताह उच्च 6,232.50
52-सप्ताह न्यूनतम 3,895.20
Dividend (डिविडेंड) 0.21%
Quarterly Dividend Amount (त्रैमासिक डिविडेंड राशि) 2.46

नए CEO ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

कंपनी ने हाल ही में विलियम वॉल्श को नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। वॉल्श 3 अगस्त से पदभार संभालेंगे। इससे पहले वे ब्रिटिश एयरवेज के सीईओ रह चुके हैं और 2021 से इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डायरेक्टर जनरल भी हैं। नए सीईओ की नियुक्ति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और यह शेयरों की तेजी में भी मददगार साबित हुआ।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिगो के शेयरों में इतनी तेजी क्यों आई?

AERA के लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में कटौती और तेल की कीमतों में गिरावट मुख्य कारण हैं।

शेयर का हाल कैसा रहा है?

8 अप्रैल को शेयर 11% तक उछला और पिछले 6 कारोबारी दिनों में 5 दिन हरे निशान में रहा।

फ्यूल सरचार्ज बढ़ने का असर क्या होगा?

नई दरों से कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

नए CEO की नियुक्ति क्यों महत्वपूर्ण है?

विलियम वॉल्श के अनुभव से निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयरों में सकारात्मक असर पड़ा।