IRCTC Share Price: निवेशकों को फिर मालामाल बनाएगा IRCTC! ब्रोकरेज फर्म का आया चौंकाने वाला टारगेट, हर शेयर पर 200 रुपये कमाने का मौका!

Ads

IRCTC Share Price: IRCTC ने Q4FY26 के नतीजे जारी किए हैं। जिसमें कंपनी के राजस्व में बढ़ोतरी हुई है लेकिन मुनाफे और मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है। ब्रोकरेज फर्म पीएल केपिटल ने स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि टारगेट प्राइस 850 रुपये से घटाकर 712 रुपये कर दिया है। (NSE: IRCTC, BSE: 542830)

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 12:25 PM IST

(IRCTC Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • IRCTC के Q4 में रेवेन्यू 15% बढ़ा
  • मुनाफा और मार्जिन में गिरावट दर्ज
  • कैटरिंग सेगमेंट में 26.7% की मजबूत ग्रोथ

नई दिल्ली: IRCTC Share Price Today: भारतीय रेलवे की प्रमुख कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही Q4FY26 के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी के नतीजों में रेवेन्यू में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। लेकिन शुद्ध मुनाफा और मार्जिन पर दबाव बना रहा। नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म PL Capital ने अपनी ‘BUY‘ रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि टारगेट प्राइस में संशोधन किया है।

रेवेन्यू में 15% की बढ़ोतरी लेकिन मार्जिन घटा (Revenue Increased but Margins Decreased)

कंपनी का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.1% बढ़कर 14,597 मिलियन रुपये तक पहुंच गया। हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 27.3% रह गया जो पिछले साल इसी अवधि में 30.4% था। मार्जिन में गिरावट का कारण CSR खर्च और ECL प्रोविजनिंग को बताया गया है। CSR पर लगभग 310 मिलियन रुपये और ECL प्रोविजनिंग पर 160 मिलियन रुपये का खर्च दर्ज किया गया। जिसका सीधा असर लाभप्रदता पर पड़ा।

मुनाफे में गिरावट (Decline in Profits)

कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) सालाना आधार पर 8.9% घटकर 3,264 मिलियन रुपये रह गया। हालांकि कुछ बिजनेस सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। कैटरिंग बिजनेस में 26.7% की तेज वृद्धि दर्ज हुई जो सबसे बेहतर सेगमेंट रहा। इंटरनेट टिकटिंग सेगमेंट में भी 4.8% की बढ़ोतरी हुई और इसका EBIT मार्जिन 76.3% पर मजबूत बना रहा। वहीं, रेल नीर का रेवेन्यू 4.4% और टूरिज्म सेगमेंट में 10.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

IRCTC – शेयर डिटेल्स (29 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी Indian Railway Catering and Tourism Corp Ltd
मौजूदा कीमत ₹ 524.45
बदलाव +0.24% (+₹1.25)
समय 29 मई, 11:05 AM IST
ओपन ₹ 525.45
हाई ₹ 527.05
लो ₹ 518.30
पिछले बंद/रेफरेंस ₹518.50 (09:35 AM)
मार्केट कैप ₹41.95K Cr
P/E रेशियो 30.11
52-वीक हाई ₹ 800.00
52-वीक लो ₹ 492.65
डिविडेंड यील्ड 1.81%
तिमाही डिविडेंड ₹ 2.37

ब्रोकरेज की राय (Brokerage View)

ब्रोकरेज फर्म पीएल केपिटल ने IRCTC पर ‘BUY‘ रेटिंग जारी रखते हुए टारगेट प्राइस को 850 रुपये से घटाकर 712 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार मार्जिन रिकवरी धीमी रहने के कारण यह संशोधन किया गया है। फिर भी टागगेट के मुताबिक निवेशकों को करीब 200 रुपये प्रति शेयर का रिटर्न मिल सकता है। दूसरी ओर कंपनी की डिजिटल ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। Q4 में करीब 134 मिलियन टिकट बुक किए गए। जिनमें UPI की हिस्सेदारी बढ़कर 51.7% हो गई। ई-बुकिंग का स्तर भी 89% पर मजबूत बना हुआ है जो डिजिटल अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति की ओर इशारा करता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

IRCTC ने किस तिमाही के नतीजे जारी किए हैं?

IRCTC ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित किए हैं।

कंपनी का रेवेन्यू कितना बढ़ा है?

IRCTC का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.1% बढ़कर 14,597 मिलियन रुपये हो गया है।

क्या कंपनी का मुनाफा बढ़ा या घटा है?

शुद्ध मुनाफा (PAT) 8.9% घटकर 3,264 मिलियन रुपये रह गया है।

PL Capital ने क्या रेटिंग दी है?

PL Capital ने IRCTC पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट घटाकर 712 रुपये कर दिया है।