Bhopal STF Action : पुलिस को कानों-कान खबर नहीं और STF ने मार दिया छापा! सूने मकान के 2 कमरों में मिला नशीले कफ सिरप का जखीरा, क्या खुल जाएगा कोई गहरा राज़?

भोपाल के गांधीनगर इलाके में STF की देर रात हुई गुप्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एक घर में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में संदिग्ध कफ सिरप बरामद की गई है। मामले में एक युवक हिरासत में है और अब जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Bhopal STF Action :  पुलिस को कानों-कान खबर नहीं और STF ने मार दिया छापा! सूने मकान के 2 कमरों में मिला नशीले कफ सिरप का जखीरा, क्या खुल जाएगा कोई गहरा राज़?

Bhopal STF Action / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 29, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: May 29, 2026 11:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • गांधीनगर में STF की देर रात बड़ी कार्रवाई
  • घर के कमरों से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद
  • एक युवक हिरासत में, जांच रिपोर्ट का इंतजार

भोपाल : Bhopal STF Action मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर इलाके में STF ने नशीली कफ सिरप के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई गांधीनगर के डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी की है, जहां एसटीएफ की टीम ने देर रात एक घर में छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान घर के दो कमरों से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की गई है।

पुलिस को नहीं लगी कार्रवाई की भनक

एसटीएफ की इस देर रात हुई गुप्त कार्रवाई की भनक स्थानीय गांधीनगर पुलिस को भी नहीं लगी। टीम ने मौके से कफ सिरप का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, जांच सैंपल में गड़बड़ पाए जाने पर आगे मामला दर्ज किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने एक युवक को हिरासत में भी लिया है।

Cough Syrup Seized Bhopal आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ

डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में हुई इस कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। अब जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.