Bargi Dam Hadsa Update: बरगी क्रूज़ हादसे में अब खुलेंगे राज! जांच शुरू होते ही अधिकारियों की बढ़ीं धड़कनें, सबसे पहले इन लोगों से होगी पूछताछ
Bargi Dam Hadsa Update: जबलपुर के चर्चित बरगी क्रूज़ हादसे की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है।
bargi dam/ image surce: ibc24 file image
- बरगी क्रूज़ हादसे की जांच तेज
- आज से दर्ज होंगे बयान
- पर्यटन अधिकारियों से होगी पूछताछ
Bargi Dam Hadsa Update: जबलपुर के चर्चित बरगी क्रूज़ हादसे की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। हादसे की जांच के लिए गठित आयोग आज से बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। सबसे पहले पर्यटन विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। आयोग यह जानने की कोशिश करेगा कि हादसे से पहले सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और संचालन में कहीं लापरवाही तो नहीं बरती गई।
HC के रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी को सौंपा गया है जांच का जिम्मा
हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संजय द्विवेदी को इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग हादसे के बाद जांच पूरी होने से पहले क्रूज़ को तोड़े जाने के मुद्दे पर भी बयान दर्ज करेगा। माना जा रहा है कि इस पहलू पर कई अहम सवाल उठ सकते हैं, क्योंकि इससे साक्ष्यों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला ?
Bargi Dam Cruise Accident Update: मध्य प्रदेश के जबलपुर में 30 अप्रैल की शाम तेज आंधी और बारिश ने इतना कहर बरपाया कि बरगी डैम में क्रूज डूबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसी बीच हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच के लिए आयोग का गठन किया है। जिसमें हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज संजय द्विवेदी को अध्यक्ष बनाया गया है।
राज्य शासन ने बरगी बांध क्रूज दुर्घटना (Bargi Dam Cruise Accident Update) की न्यायिक जांच की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोग पांच बिंदुओं में जांच करेगी। आयोग का मकसद हादसे के कारणों का पता लगाना और दोहराव रोकना है। सरकार ने आयोग को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
13 लोगों की हो गई थी मौत
बता दें कि बीते 30 अप्रैल को जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज (Bargi Dam Cruise Accident Update) आंधी तूफ़ान के बीच नदी में समां गई थी। हादसे के दौरान क्रूज में 41 लोग सवार थे। जिसमें से 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 28 लोगों को बचा लिया गया था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 29 May 2026: हर दिन टूट रहे सोने के दाम! छत्तीसगढ़ में 1.17 लाख रुपये तोले के करीब आया भाव, लोग बोले- ऐसे अच्छे दिन पहले कभी नहीं आए
- Consumer Court Fines Indian Railway : रेलवे की मनमानी पर कोर्ट का बड़ा प्रहार! कन्फर्म सीट नहीं देने पर भड़का कंज्यूमर कोर्ट, अब यात्रियों को मिलेगा टिकट से 10 गुना भारी मुआवजा
- Lucknow Murder News: राजधानी में बीजेपी नेता की हत्या, बदमाशों ने ईंट और पत्थर से कूचला सिर, जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद

Facebook


