NHPC Limited Share Price: सस्ते में शेयर लेने का गोल्डन चांस! नवरत्न कंपनी के शेयर बने रॉकेट, OFS खुलते ही निवेशकों में मची खरीदारी की होड़

NHPC Limited Share Price: NHPC Ltd के शेयर में तेजी देखने को मिली है और कारोबार के दौरान ये लगभग 5% तक उछल गया। कंपनी का ऑफर फॉर सेल (OFS) बुधवार से आम निवेशकों के लिए खुल गया है। जिससे सस्ते दाम पर शेयर खरीदने का अवसर निवेशकों को मिल रहा है। (NSE: NHPC, BSE: 533098)

NHPC Limited Share Price: सस्ते में शेयर लेने का गोल्डन चांस! नवरत्न कंपनी के शेयर बने रॉकेट, OFS खुलते ही निवेशकों में मची खरीदारी की होड़

(NHPC Limited Share Price/ Image Credit: Groww)

Modified Date: June 3, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: June 3, 2026 4:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NHPC Ltd के शेयर 5% तक चढ़े
  • OFS में ₹71 का सस्ता फ्लोर प्राइस तय
  • सरकार करीब 6% हिस्सेदारी बेच रही है

नई दिल्ली: NHPC Limited Share Price: घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद NHPC Ltd के शेयर में आज बुधवार को जोरदार उछाल देखने को मिला। शेयर लगभग 5 प्रतिशत बढ़कर 7517 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को यह शेयर 72.29 रुपये पर बंद हुआ था। तेजी की वजह कंपनी का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। जो आम निवेशकों के लिए आज खुल चुका है।

सरकार बेच रही हिस्सेदारी

केंद्र सरकार इस OFS के जरिए NHPC में अपनी करीब 6% हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए 71 रुपये का फ्लोर प्राइस तय किया गया है जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से लगभग 8% कम है। इसका मतलब है कि निवेशकों को बाजार भाव से सस्ते में शेयर खरीदने का मौका मिल रहा है। मार्च 2026 तक सरकार की हिस्सेदारी कंपनी में 67% से अधिक थी।

OFS को मिला मजबूत रिस्पॉन्स

OFS को नॉन-रिटेल निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यह 3.47 गुना तक सब्सक्राइब हुआ है। सरकार ने पूरा ग्रीन शू ऑप्शन भी इस्तेमाल करने का फैसला किया है। आवंटन मूल्य प्रायोरिटी बेसिस पर किया जाएगा। जिससे बड़े निवेशकों की भागीदारी और बढ़ गई है।

NHPC Ltd – स्टॉक डिटेल (03 जून 2026)

पैरामीटर मूल्य
शेयर कीमत ₹ 74.74
आज का बदलाव +₹2.45 (3.39%)
ओपन (Open) ₹ 75.56
हाई (High) ₹ 76.17
लो (Low) ₹ 74.50
पिछला बंद भाव ₹ 75.04
मार्केट कैप ₹75.44 हजार करोड़
P/E रेशियो 19.93
52-सप्ताह हाई ₹ 92.34
52-सप्ताह लो ₹ 71.62
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड उपलब्ध नहीं

मजबूत नतीजों से भी मिला सपोर्ट

NHPC Ltd के हालिया वित्तीय नतीजे भी मजबूत रहे हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 68.5% बढ़कर 1549 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि रेवेन्यू 20% बढ़कर 2816 करोड़ रुपये हो गया। सरकार पहले भी अन्य सरकारी कंपनियों जैसे Coal India Limited में हिस्सेदारी बेच चुकी है। मजबूत नतीजों और OFS के चलते निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।