Stock Market Today: बाजार खुलने से पहले मिला बड़ा संकेत! Gift Nifty की चाल ने चौंकाया, इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका

Stock Market Today: आज सोमवार को शेयर बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में उछाल से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। शेयर बाजार में आज Bank of Baroda, Meesho, Lenskart, Zee Entertainment, Caplin Point और Natco Pharma समेत कई शेयरों पर नजर रहेगी। इन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।

Stock Market Today: बाजार खुलने से पहले मिला बड़ा संकेत! Gift Nifty की चाल ने चौंकाया, इन शेयरों में बन सकता है कमाई का मौका

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 24, 2026 / 09:12 am IST
Published Date: August 24, 2026 9:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में तेजी, बाजार को मिला पॉजिटिव संकेत।
  • Nifty 24,400 के स्तर की ओर बढ़ सकता है।
  • Meesho और Lenskart में ब्लॉक डील की खबर।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market Today) में तेजी की उम्मीद है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 0.28% की तेजी के साथ 24,355 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। यह बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। जानकारों के मुताबिक, अगर निफ्टी शुक्रवार के 24,284 के हाई के ऊपर मजबूती बनाए रखता है तो 21,400 तक तेजी जारी रह सकता है। वहीं, इस स्तर को पार करने में नाकाम रहने पर बाजार 24,000 से 24,250 की रेंज में रह सकता है।

NTPC Green Energy से Meesho तक एक्शन

NTPC ग्रीन एनर्जी की सब्सिडियरी NTPC Renewable Energy ने SECI की ई-रिवर्स नीलामी में सफलता हासिल की है। कंपनी को 1,500 MW x 4 घंटे की पक्की पीक सप्लाई के लिए चुना गया है। दूसरी ओर Meesho में Y Combinator ब्लॉक डील के जरिए करीब 1.05% हिस्सेदारी बेच सकता है। इस डील का अनुमानित मूल्य 957.5 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 197.5 रुपये प्रति शेयर है।

Lenskart, Bank of Baroda और फार्मा शेयर फोकस में

Lenskart Solutions में SoftBank Vision Fund II करीब 2.6% हिस्सेदारी बेच सकता है। संभावित डील का आकार लगभग 300 मिलियन डॉलर और फ्लोर प्राइस 635 रुपये प्रति शेयर है। Bank of Baroda ने 400 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त सीनियर अनसिक्योर्ड नोट्स जारी किए हैं। वहीं Caplin Point Laboratories और Aurobindo Pharma की अमेरिकी इकाइयों में US FDA ने हाल में निरीक्षण किया है। इन खबरों के चलते शेयरों (Stock Market Today) में हलचल देखने को मिल सकती है।

Zee Ent. समेत इन शेयरों पर नजर

Craftsman Automation ने जर्मनी में नई सब्सिडियरी स्थापित (Stock Market Today) करने को मंजूरी दी है। Shree Renuka Sugars में ICICI Bank ने 2.17% हिस्सेदारी बेच दी है। Zee Entertainment ने प्रमोटर ग्रुप की कंपनी को 126 रुपये प्रति वारंट के हिसाब से 20.94 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट जारी किए हैं। Natco Pharma के विशाखापत्तनम प्लांट के FDA निरीक्षण में चार ऑब्जर्वेशन मिले हैं। Choksi Laboratories को भी FDA निरीक्षण के बाद चार ऑब्जर्वेशन मिले हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।