Share Market Rally: रक्षाबंधन पर ऐसा क्या हुआ कि झूम उठा शेयर बाजार? 358 अंक चढ़ा Sensex, Nifty ने भी पार, जानिए तेजी के पीछे की बड़ी वजह

Share Market Rally: रक्षाबंधन के दिन शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स इंट्रा-डे में करीब 358 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 24,150 के पार पहुंच गया। बाजार में तेजी की तीन बड़ी वजह आईटी शेयरों में खरीदारी, एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेत और India VIX में गिरावट रही।

Share Market Rally: रक्षाबंधन पर ऐसा क्या हुआ कि झूम उठा शेयर बाजार? 358 अंक चढ़ा Sensex, Nifty ने भी पार, जानिए तेजी के पीछे की बड़ी वजह

(Share Market Rally/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 28, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: August 28, 2026 5:54 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Sensex 330 अंक चढ़कर बंद।
  • Nifty 24,175 के पार पहुंचा।
  • IT इंडेक्स में 3.51% की तेजी।

नई दिल्ली: Share Market Rally: रक्षाबंधन के दिन घरेलू शेयर बाजार (Share Market Rally) में खरीदारी का माहौल रहा। ज्यादातर एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और IT शेयरों में जोरदार खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। Sensex इंट्रा-डे में 424 अंक तक उछला, जबकि Nifty 24,200 के करीब पहुंच गया। दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद दोनों प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

Sensex-Nifty बढ़त के साथ बंद

28 अगस्त को Sensex 330.92 अंक यानी 0.43% बढ़कर 77,264.51 पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 में 84.80 अंक यानी 0.35% की तेजी रही और यह 24,175.65 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान Sensex 77,986.84 और Nifty 24,188.30 तक पहुंच गया था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी (Share Market Rally) देखने को मिली और दोनों इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

IT शेयरों ने बाजार को दिया बड़ा सहारा

सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। Nifty IT इंडेक्स 3.51% चढ़ा। मेटल और फार्मा सेक्टर ने भी बाजार को मजबूती दी और दोनों में करीब आधा फीसदी (Share Market Rally) की तेजी रही। दूसरी तरफ FMCG इंडेक्स कमजोर रहा। प्राइवेट बैंकिंग और ऑटो शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला।

India VIX गिरा, Nifty के लिए अहम स्तर

बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला India VIX आज 4.13% गिरकर 10.61 पर आ गया। VIX में गिरावट को बाजार में कम घबराहट के संकेत के तौर पर देखा जाता है। ब्रोकरेज फर्म बजाज ब्रोकिंग के अनुसार, Nifty के लिए 24,000 से 24,350 का दायरा महत्वपूर्ण है। 24,360 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग होने पर इंडेक्स 24,550-24,700 तक जा सकता है, जबकि 24,000-23,800 का स्तर सपोर्ट दे सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।