OLA Electric Share Price: रॉकेट की स्पीड से उड़ता OLA Electric शेयर, सिर्फ 7 दिन में निवेशकों को बना दिया मालामाल, क्या आगे भी चलेगा ये बंपर रिटर्न का खेल?

Ads

OLA Electric Share Price:अप्रैल 2026 में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने रिकॉर्ड लो लेवल से तेज रिकवरी दिखाई है। Ola Electric Mobility Ltd का स्टॉक सात ट्रेडिंग दिनों में 70% से अधिक उछल गया। जिससे निवेशकों में फिर से तेजी की उम्मीद बढ़ गया है। (NSE: OLAELEC, BSE: 544225)

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 04:42 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 04:46 PM IST

(OLA Electric Share Price/ Image Credit: Groww)

HIGHLIGHTS
  • ओला इलेक्ट्रिक शेयर ने रिकॉर्ड लो से तेज रिकवरी दिखाई।
  • 7 ट्रेडिंग दिनों में स्टॉक 70% से ज्यादा उछल गया।
  • मार्च के निचले स्तर से अप्रैल में जोरदार रैली देखने को मिली।

नई दिल्ली: OLA Electric Share Price: अप्रैल 2026 में Ola Electric Mobility Ltd के शेयर में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है। कुछ हफ्ते पहले तक यह स्टॉक अपने 52-वीक लो के पास पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें तेजी से वापसी हुई है। पिछले कुछ ट्रेडिंग सत्रों में शेयर ने निवेशकों का ध्यान फिर से खींच लिया है।

लो लेवल से 70% से ज्यादा की रैली

मार्च 2026 में NSE पर ओला इलेक्ट्रिक का शेयर करीब 22.25 रुपये के 52-वीक लो तक गिर गया था, जबकि BSE पर यह 21.21 रुपये तक पहुंचा था। लेकिन अप्रैल शुरू होते ही ट्रेंड बदल गया। सिर्फ 7 ट्रेडिंग दिनों में ही शेयर 70% से ज्यादा चढ़ गया। यह तेजी निवेशकों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है।

ट्रेडिंग में मजबूत उछाल

गुरुवार को शेयर 20% की बढ़त के साथ 36.32 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह NSE पर 36.72 रुपये पर खुला और दिन के दौरान 41.88 रुपये तक पहुंच गया, जो लगभग 15% की तेजी थी। इसके बाद भी इसमें मजबूती बनी रही और यह लगातार बढ़त के साथ ट्रेड करता रहा। अप्रैल के कई सत्रों में यह शेयर हरे निशान में बंद हुआ है।

तेजी के पीछे क्या हैं कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तेजी के पीछे मार्च महीने की बेहतर बिक्री रिपोर्ट एक प्रमुख कारण है। इससे संकेत मिला है कि कंपनी अपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस और ऑपरेशनल सुधार पर काम कर रही है। इसके अलावा कंपनी की बैटरी टेक्नोलॉजी में प्रगति और नए लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) सेल के विकास की खबरों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

मार्केट कैप में सुधार

पिछले कुछ महीनों में इस शेयर में करीब 85% तक की गिरावट आई थी, जिससे मार्केट कैप में भारी नुकसान हुआ था। हालांकि अब तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप फिर से बढ़कर लगभग 16,029 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लगातार सुधार और मजबूत रिकवरी के चलते निवेशकों में उम्मीदें फिर से जाग गई है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में हाल में कितनी तेजी आई है?

Ola Electric Mobility Ltd के शेयर अप्रैल 2026 में लगभग 7 ट्रेडिंग दिनों में 70% से ज्यादा उछल गए हैं।

क्या ओला इलेक्ट्रिक ने हाल में कोई लो लेवल छुआ था?

हाँ, मार्च 2026 में यह शेयर करीब 21–22 रुपये के आसपास अपने 52-वीक लो तक गिर गया था।

शेयर में तेजी का मुख्य कारण क्या है?

कंपनी की बेहतर बिक्री रिपोर्ट, आफ्टर-सेल्स सुधार और बैटरी टेक्नोलॉजी में प्रगति मुख्य कारण हैं।

कंपनी की नई टेक्नोलॉजी क्या है?

कंपनी ने अपने इन-हाउस लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी सेल के विकास की घोषणा की है।