Railway Stocks: इन 3 रेल्वे स्टॉक्स में लगी है रॉकेट वाली स्पीड, RVNL बना रफ्तार का राजा!…
Railway Stocks: इन 3 रेल्वे स्टॉक्स में लगी है रॉकेट वाली स्पीड, RVNL बना रफ्तार का राजा!…

(Railway Stocks, Image Credit: Meta AI)
- RVNL शेयर में 3% की तेजी, ₹403.40 तक पहुंचा
- Titagarh स्टॉक 5% उछलकर ₹927.85 पर पहुंचा, टारगेट ₹1099
- 1 साल में RVNL +5%, Jupiter -44%, Titagarh -42%
Railway Stocks: मंगलवार, 24 जून 2025 को घरेलू शेयर बाजार ने तूफानी शुरुआत की और इस तेजी में रेलवे सेक्टर की कंपनियां भी पीछे नहीं रहीं। रेल क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी उछाल देखने को मिली है। इनमें RVNL, टिटागढ़ रेल सिस्टम्स और जुपिटर वैगन्स जैसी कंपनियों ने शेयर बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
RVNL के शेयर में तेजी
मंगलवार को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का शेयर 397.30 रुपये पर ओपन हुआ और कारोबार के दौरान 3% की बढ़ोतरी के साथ 403.40 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, बीते 1 साल में शेयर ने सिर्फ 5% का रिटर्न ही दिया है, जो निवेशकों की उम्मीदों से बहुत कम रहा है।

टिटागढ़ रेल सिस्टम्स
Titagarh Rail Systems का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 894.00 रुपये के स्तर पर खुला। दिन में इसमें जबरदस्त उछाल देखा गया और यह स्टॉक 927.85 रुपये तक पहुंच गया, यानी इसमें एक ही दिन में 5% से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म Antique Stock Broking ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 1,099 रुपये रखा है। हालांकि, बीते एक साल में स्टॉक में 42% की गिरावट देखी गई है।
जुपिटर वैगन्स में 4% से ज्यादा की उछाल
Jupiter Wagons Ltd. का शेयर मंगलवार को 376.90 रुपये पर खुला और दिनभर के कारोबार में 387.50 रुपये के उच्च स्तर को टच कर लिया। इसमें 4% से ज्यादा की तेजी रही। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 431 रुपये तय किया है और निवेशकों को इसमें फिलहाल Hold बनाए रखने की सलाह दी है। हालांकि, पिछले 1 साल में स्टॉक में 44% की गिरावट देखी गई है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: RVNL का शेयर 3% बढ़कर ₹403.40 के स्तर तक पहुंचा, जबकि ओपनिंग प्राइस ₹397.30 रहा।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Railway Stocks: These 3 railway stocks have rocket speed, RVNL becomes the king of speed!
शेयर बाज़ार
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm