Stock Market 06 March 2026: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी के चौंकाने वाले संकेत! क्या खुलते ही घरेलू शेयर बाजार में मचने वाली है बड़ी तबाही?

Stock Market 06 March 2026: आज वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई है। गिफ्ट निफ्टी भी कमजोर संकेत दे रहा है और करीब 24,605 पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 249 अंक नीचे है, इस कारण भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

Stock Market 06 March 2026: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी के चौंकाने वाले संकेत! क्या खुलते ही घरेलू शेयर बाजार में मचने वाली है बड़ी तबाही?

(Stock Market 06 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 6, 2026 / 09:10 am IST
Published Date: March 6, 2026 9:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य पूर्व तनाव से वैश्विक बाजारों में गिरावट।
  • गिफ्ट निफ्टी 249 अंक नीचे, कमजोर संकेत।
  • अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद।

नई दिल्ली: Stock Market 06 March 2026 in India मध्य पूर्व के बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में दबाब देखने को मिल रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसी वजह से दुनिया के कई बड़े बाजारों में गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सेंसेक्स और निफ्टी 50 की शुरुआत कमजोर रह सकती है।

गुरुवार को भारतीय बाजार में तेजी

हालांकि गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार ने मजबूत वापसी की थी। इस दौरान सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत बढ़कर 80,015.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 285.40 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,765.90 पर पहुंच गया। बाजार में यह तेजी मुख्य रूप से खरीदारी लौटने और निवेशकों के भरोसे के कारण देखी गई थी। लेकिन वैश्विक हालात को देखते हुए यह मजबूती ज्यादा समय तक टिकेगी या नहीं, इस पर अभी भी रहस्य बना हुआ है।

एशियाई बाजारों में गिरावट

अमेरिकी बाजारों में आई गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को एशिया के कई प्रमुख शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। जापान का निक्केई 225 करीब 0.24 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 0.42 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.87 प्रतिशत नीचे रहा। हालांकि कोस्डैक में करीब 2.45 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स भी कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी के नकारात्मक संकेत

गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती संकेत भी भारतीय बाजार के लिए ज्यादा अच्छे नहीं माने जा रहे हैं। यह करीब 24,605 के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 249 अंक नीचे है। आमतौर पर गिफ्ट निफ्टी के रुझान से भारतीय बाजार की शुरुआती दिशा का अंदाजा लगाया जाता है। ऐसे में इसके कमजोर संकेत यह बताते हैं कि शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हो सकती है।

अमेरिकी बाजार, तेल और डॉलर का असर

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडेक्स में करीब 784 अंक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक में भी कमजोरी रही। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है, क्योंकि इससे महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। दूसरी ओर अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड लगातार चौथे दिन बढ़ी है, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है। सोने की कीमतों में हल्की स्थिरता देखी गई है, जबकि डॉलर इंडेक्स मजबूत बना हुआ है और इस सप्ताह अच्छी तेजी की ओर बढ़ रहा है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।