ESDS Software Solution IPO: पहले दिन ही डबल हुआ सब्सक्रिप्शन, 372 रुपये पहुंचा GMP! IPO में दांव लगाने के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, जानें पूरा अपडेट
ESDS Software Solution IPO: ESDS Software Solution IPO को पहले दिन निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इश्यू दो गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। वहीं ग्रे मार्केट में भी इसका प्रदर्शन मजबूत है और आईपीओ 372 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
(ESDS Software Solution IPO/ Image Credit: AI-generated)
- ESDS Software Solution IPO का GMP ₹372 पर पहुंचा।
- GMP के आधार पर 86% प्रीमियम की लिस्टिंग का संकेत।
- पहले दिन IPO 2.21 गुना सब्सक्राइब हुआ।
नई दिल्ली: ESDS Software Solution IPO: ग्रे मार्केट में ESDS Software Solution IPO को इस समय अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी के शेयर (ESDS Software Solution IPO) का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 372 रुपये के आसपास बना हुआ है। इस GMP के आधार पर IPO की लिस्टिंग करीब 86 प्रतिशत प्रीमियम पर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अगर लिस्टिंग तक भी GMP इसी स्तर पर कायम रहता है तो निवेशकों को एक लॉट पर करीब 12,648 रुपये का संभावित फायदा हो सकता है।
पहले दिन ही 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन
ग्रे मार्केट में मजबूत सेंटीमेंट का असर IPO की बोली पर भी दिखाई दिया। इश्यू खुलने के पहले ही दिन इसे (ESDS Software Solution IPO) निवेशकों का अच्छा समर्थन मिला और IPO पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। अब तक इश्यू को कुल 2.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। रिटेल निवेशकों के लिए तय हिस्सा 2.84 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं NII कैटेगरी में 3.70 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि QIB कैटेगरी में अब तक 0.01 गुना बोली आई है।
408 रुपये से 429 रुपये है शेयर का प्राइस बैंड
ESDS Software Solution IPO का प्राइस बैंड 408 रुपये से 429 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी (ESDS Software Solution IPO) ने एक लॉट में 34 शेयर रखे हैं। इस हिसाब से अपर प्राइस बैंड पर निवेश करने के लिए कम से कम 14,586 रुपये लगाने होंगे। IPO 28 अगस्त को खुल चुका है और निवेशकों के पास 1 सितंबर तक इसमें बोली लगाने का मौका है। इससे पहले 27 अगस्त को एंकर निवेशकों के लिए इश्यू खोला गया था, जहां कंपनी ने करीब 216 करोड़ रुपये जुटाए।
720 करोड़ रुपये का है पूरा IPO
कंपनी इस IPO के जरिए कुल 720 करोड़ रुपये जुटाने की योजना लेकर आई है। पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों पर आधारित है और इसके तहत 1.68 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। IPO से मिलने वाली रकम में से करीब 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल उपकरणों और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े खर्चों के लिए किया जाएगा। बाकी राशि सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों में खर्च होगी। इस इश्यू में मौजूदा निवेशक अपने शेयर नहीं बेच रहे हैं। IPO से पहले प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 46.06 फीसदी है जो इश्यू के बाद घटकर 39.47 फीसदी रह जाएगी।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Subhadra Yojana: महिलाओं के खाते में पहुंची सुभद्रा योजना की किस्त! कहीं आपका पैसा अटक तो नहीं गया? ऐसे तुरंत करें चेक
- School Close on Monday: कल बंद रहेंगे स्कूल, आंगनबाड़ी और शैक्षणिक संस्थाएं? मौसम विभाग ने जारी किया 4 दिन का येलो अलर्ट, भारी बारिश के चलते हालात खराब
- Rang Tarang Cultural Festival : राजधानी में 3 दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें! ‘रंग तरंग’ में लोक वाद्यों से लेकर आधुनिक सुरों तक दिखेगा अनोखा संगम

Facebook


