Share Market Today: सुबह-सुबह गिफ्ट निफ्टी ने बढ़ाई टेंशन! क्या गिरावट के बीच विप्रो, भारत फोर्ज समेत इन शेयरों में छिपा है कमाई का बड़ा मौका

Ads

Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेतों से आज शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हो सकती है। फिर भी राहत की बात ये है कि वैश्विक तनाव कम होने और विदेशी निवेशकों की बढ़ती खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल सकता है। ऐसे माहौल में कुछ चुनिंदा शेयरों पर खास नजर रख सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 08:51 AM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 08:55 AM IST

(Share Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी 26 अंक फिसला, बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत।
  • अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीद से वैश्विक माहौल बेहतर।
  • विदेशी निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से बाजार को मिल सकता है सहारा।

नई दिल्ली: Share Market Today in India: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ होने की संभावना है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,999.50 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। आमतौर पर गिफ्ट निफ्टी की चाल घरेलू बाजार के शुरुआती रुख का संकेत देती है। ऐसे में इसके कमजोर प्रदर्शन से निवेशकों के बीच सतर्कता बढ़ सकती है। वहीं मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआती कमजोरी के बावजूद पूरे दिन का रुख अलग हो सकता है।

बाजार को मिल सकते हैं सकारात्मक संकेत

एक्सपर्ट्स के अनुसार वैश्विक हालात पहले की तुलना में बेहतर होते दिखाई दे रहे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार भारतीय बाजार में रुचि दिखा रहे हैं जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी बाजार के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की खबरों ने भी वैश्विक बाजारों का माहौल बेहतर किया है। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पूरी तरह खुलने की उम्मीद से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता कम हुई हैं जिसका फायदा शेयर बाजार को मिल सकता है।

इन कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें

आज DOMS Industries, Wipro और Krishna Institute of Medical Sciences के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रह सकती है। खबर है कि इटली की कंपनी FILA ब्लॉक डील के जरिए DOMS में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेच सकती है। वहीं Wipro ने Anthropic के Claude मॉडल के लिए नया Applied AI Center of Excellence लॉन्च किया है जो कंपनी की AI क्षेत्र में बढ़ती मौजूदगी को दर्शाता है। दूसरी ओर KIMS ने अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू की शुरुआत करने की घोषणा की है।

इन शेयरों में भी रह सकती है हलचल

Bharat Forge ने अपनी सहयोगी कंपनी के जरिए नए बख्तरबंद वाहन Simha 4×4 को पेश किया है। Prime Focus को भी राहत मिली है क्योंकि सेबी ने कंपनी और उसके अधिकारियों से जुड़ी जांच प्रक्रिया बंद कर दी है। Sonata Software में एक बड़े फंड ने लाखों शेयर खरीदे हैं। वहीं Kajaria Ceramics ने शेयर बायबैक का प्रस्ताव रखा है और Sona BLW Precision Forgings ने रोबोटिक्स कारोबार के विस्तार के लिए 62.6 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इन्हीं खबरों के कारण आज इन शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रहने की संभावना है?

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट के कारण बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है।

गिफ्ट निफ्टी कितने अंक गिरा है?

सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 26 अंक यानी 0.11% गिरकर 23,999.50 पर था।

बाजार के लिए सकारात्मक संकेत क्या हैं?

बेहतर भू-राजनीतिक माहौल, एफआईआई की खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट।

आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी?

DOMS Industries, Wipro, Bharat Forge, Sonata Software और Kajaria Ceramics समेत कई शेयर फोकस में रहेंगे।