Stock Market Today: सुबह-सुबह Gift Nifty ने जगाई उम्मीद, लेकिन अमेरिका के नए टैरिफ से इन कंपनियों की उड़ान पर लग सकता है ब्रेक?

Ads

Stock Market Today: कल बाजार में गिरावट के बाद आज गिफ्ट निफ्टी में तेजी से मजबूत शुरुआत (Stock Market Today) के संकेत मिल रहे हैं। फिर भी अमेरिकी सोलर आयात शुल्क, आईटी शेयरों में कमजोरी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव निवेशकों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं।

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 09:11 AM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 09:23 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में तेजी – 68.50 अंकों की बढ़त से बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • अमेरिका की 126% सोलर ड्यूटी – सोलर कंपनियों के शेयरों पर दबाव संभव।
  • HG Infra और RVNL को बड़े ऑर्डर – इंफ्रा और रेलवे शेयरों में हलचल के आसार।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India मंगलवार को भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार की दो दिनों की तेजी थम गई थी। हालांकि बुधवार सुबह करीब 7:15 बजे Gift Nifty 68.50 अंक यानी 0.27% की बढ़त के साथ 25,672 पर कारोबार करता नजर आया। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि आज भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) की शुरुआत सकारात्मक रह सकती है। फिर भी वैश्विक और घरेलू मोर्चे पर कई ऐसे कारक है, जो बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं।

आईटी सेक्टर पर दबाव

ट्रंप प्रशासन ने भारत से होने वाले सोलर इंपोर्ट पर 126% की भारी ड्यूटी लगा दी है। इसका सीधा असर सोलर उपकरण बनाने वाली कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है। इसके अलावा आईटी सेक्टर को लेकर निवेशकों का सेंटिमेंट अभी भी कमजोर बताया जा रहा है। वैश्विक मांग में अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव भी बाजार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

आज आएंगे इन कंपनियों के नतीजे

आज कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इनमें KSB, सनोफी इंडिया, सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया, AJC ज्वेल मैन्युफैक्चरर्स, फोसेको इंडिया, सुबम पेपर्स, सुफा फार्माकेम और वसुधागामा एंटरप्राइजेज शामिल हैं। नतीजों के आधार पर इन शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

इंफ्रा और रेलवे कंपनियों पर नजर

HG Infra Engineering को NHAI से 1,582 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला चुना गया है। यह प्रोजेक्ट ओडिशा में छह-लेन रिंग रोड निर्माण से जुड़ा है। वहीं, RVNL को सेंट्रल रेलवे से 270.22 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है, जिसमें ट्रैक्शन सिस्टम से जुड़े काम शामिल हैं।

सरकारी हिस्सेदारी बिक्री और बड़े फैसले

IRFC में सरकार 2% हिस्सेदारी बेचने जा रही है और अतिरिक्त 2% बेचने का विकल्प भी रखा गया है। Power Grid की सहायक कंपनियों में इक्विटी निवेश की सीमा बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपये कर दी गई है। General Insurance Corporation of India में CMD पद के लिए हितेश रमेशचंद्र जोशी के नाम की सिफारिश हुई है।

फार्मा और टेक कंपनियों पर नजर

Dr Reddy’s Laboratories को अमेरिकी SEC से राहत मिली है और फिलहाल किसी कार्रवाई की सिफारिश नहीं की गई है। Lupin को ब्रिवारेसेटम ओरल सॉल्यूशन के लिए US FDA से मंजूरी मिली है। Hexaware Technologies ने Amazon Web Services के साथ AI-आधारित सॉफ्टवेयर सेवाओं के लिए साझेदारी बढ़ाई है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज बाजार की शुरुआत कैसी रह सकती है?

Gift Nifty में बढ़त के चलते बाजार की ओपनिंग सकारात्मक रह सकती है।

अमेरिकी सोलर ड्यूटी का असर किन पर पड़ेगा?

मुख्य रूप से सोलर उपकरण बनाने और निर्यात करने वाली कंपनियों पर दबाव दिख सकता है।

आईटी शेयरों में कमजोरी क्यों है?

वैश्विक मांग में अनिश्चितता और कमजोर निवेशक सेंटिमेंट इसकी वजह है।

आज किन कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं?

KSB, सनोफी इंडिया समेत कई कंपनियां तिमाही नतीजे जारी करेंगी, जिससे शेयरों में उतार-चढ़ाव संभव है।