BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Stock Market Today: आज बाजार का मूड बिगड़ेगा या बनेगा? गिफ्ट निफ्टी के संकेत ने बढ़ाई धड़कनें, BEML समेत इन शेयरों पर रहेगी पैनी नजर

Stock Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार में दबाव के संकेत है। गिफ्ट निफ्टी 0.12 फीसदी नरमी रहने से कमजोर शुरुआत का अनुमान है। निवेशकों की नजर ग्लोबल ग्रोथ और …

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

(Stock Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

Chandrakant Dewangan
Published: 17 Aug 2026 | 9:01 amModified: 17 Aug 2026 | 9:28 am
HIGHLIGHTS
  1. GIFT Nifty: 0.12% गिरकर 24,400.50 पर।
  2. BEML: मिला $6.65 मिलियन का ऑर्डर।
  3. Reliance: Rolls-Royce के साथ AMCA इंजन पार्टनरशिप।

नई दिल्ली: Stock Market Today: आज घरेलू शेयर बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है। सुबह करीब साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.12% फिसलकर 24,400.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे घरेलू बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों पर बनी हुई है। इसके अलावा यूएस रिटेल सेल्स, FOMC बैठक के मिनट्स और चीन के आर्थिक आंकड़े भी बाजार (Stock Market Today) की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे

आज कई कंपनियां अपने वित्तीय प्रदर्शन से जुड़े तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इनमें इंद्रायणी बायोटेक, सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज, स्टारबीम वेंचर्स, महान इंडस्ट्रीज, इंडो-मिम और क्रेसांडा रेलवे सॉल्यूशन्स शामिल हैं। इन कंपनियों के नतीजों के साथ-साथ मैनेजमेंट की टिप्पणी और आगे के कारोबार को लेकर अनुमान पर भी निवेशकों (Stock Market Today) की नजर रहेगी।

BEML, GMR Airports और Physicswallah फोकस में

BEML को मॉरीशस से 6.65 मिलियन डॉलर का ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी अफ्रीकी बाजारों के लिए BE220G हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर की सप्लाई करेगी। GMR Airports का जुलाई पैसेंजर ट्रैफिक 0.4% बढ़कर 93.12 लाख रहा। वहीं Physicswallah का घाटा घटकर 77.6 करोड़ रुपये रह गया, जबकि रेवेन्यू 24.4% बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये पहुंच गया। Voltas का मुनाफा भी 52.2% बढ़कर 213.8 करोड़ रुपये रहा।

Reliance, CESC और Dr Reddy’s पर नजर

Reliance Industries और Rolls-Royce ने AMCA प्रोग्राम के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने को लेकर साझेदारी की घोषणा की है। CESC की सब्सिडियरी Purvah Green Power को SECI से 70 MW FDRE-RTC प्रोजेक्ट के लिए LOA मिला है। वहीं Dr Reddy’s की बाचुपल्ली यूनिट में USFDA का GMP निरीक्षण पूरा हुआ है। इससे संबंधित आगे की जानकारी भी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

Texmaco, Bank of India, PB Fintech और Juniper Green भी चर्चा में

Texmaco Rail की सब्सिडियरी ने 200 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए समझौता किया है। Bank of India ने विनीत श्रीवास्तव को नया CFO नियुक्त किया है। PB Fintech को IRDAI की जांच के बाद शो-कॉज नोटिस मिला है। दूसरी ओर Juniper Green Energy को SECI से 230 MW FDRE-RTC प्रोजेक्ट के लिए LOA मिला है। ऐसे में इन शेयरों में आज खबरों के चलते (Stock Market Today) हलचल देखने को मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: GIFT Nifty में 0.12% की गिरावट से बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Stock Market Today: Will market sentiment sour or improve today? GIFT Nifty signals raise anxiety; all eyes on these stocks, including BEML.

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm