Stock Market 21 August 2026: कल की शानदार तेजी के बाद आज क्या है बाजार का प्लान? गिफ्ट निफ्टी के संकेत ने जगाई उम्मीद, इन शेयरों पर टिकी निगाहें

Stock Market 21 August 2026: गुरुवार को शेयर बाजार में कई दिनों बाद रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी करीब 0.6% उछला। वहीं इस तेजी से शुक्रवार को बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। वैश्विक संकेतों और सस्ते स्तरों र खरीदारी के चलते बाजार में हल्की तेजी और सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Stock Market 21 August 2026: कल की शानदार तेजी के बाद आज क्या है बाजार का प्लान? गिफ्ट निफ्टी के संकेत ने जगाई उम्मीद, इन शेयरों पर टिकी निगाहें

(Stock Market 21 August 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 21, 2026 / 09:08 am IST
Published Date: August 21, 2026 9:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • सात दिन बाद निफ्टी में रिकवरी
  • GIFT निफ्टी से तेजी के संकेत
  • India VIX में 5% की गिरावट

नई दिल्ली: Stock Market 21 August 2026: लगातार सात कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market Today) में राहत देखने को मिली थी। निफ्टी करीब 0.6% की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भी बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। वहीं, विशेषज्ञों को बड़ी तेजी के बजाय सीमित उतार-चढ़ाव की संभावना नजर आ रही है।

गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे पॉजिटिव संकेत

शुक्रवार की शुरुआत को लेकर गिफ्ट निफ्टी से सकारात्मक संकेत मिले। शुरुआती कारोबार में गिफ्ट निफ्टी 0.22% की बढ़त के साथ 24,350 के आसपास कारोबार कर रहा था। इससे दलाल स्ट्रीट पर हल्की तेजी के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। दूसरी ओर India VIX करीब 5% गिरकर 10.76 पर आ गया। VIX में गिरावट बाजार (Stock Market Today) में डर और अस्थिरता कम होने का संकेत देती है।

अमेरिका और एशियाई बाजारों में दबाव

गुरुवार को अमेरिका के तीनों प्रमुख शेयर बाजार इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता पर असर डाला। वहीं वॉलमार्ट के कमजोर नतीजों से कंज्यूमर सेक्टर को लेकर चिंता बढ़ गई है। तेल की कीमतों में तेजी ने महंगाई के डर को बढ़ाया है। एशियाई बाजारों में भी शुक्रवार को दबाव देखने को मिला और कई प्रमुख इंडेक्स साप्ताहिक गिरावट की तरफ नजर आए।

सोना, कच्चे तेल और डॉलर का हाल

ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतें शुक्रवार को लगभग स्थिर रहीं, लेकिन यह लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की ओर थीं। कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड से जुड़े घटनाक्रमों ने सोने को सहारा दिया। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बदलाव रहा, लेकिन यह लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त की ओर हैं। मध्य पूर्व में तनाव के कारण सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। डॉलर में भी कमजोरी देखने को मिली है।

इन शेयरों में देखने को मिलेगी हलचल

आज कॉरपोरेट घटनाक्रमों के कारण कुछ चुनिंदा शेयरों (Stock Market Today) में हलचल देखने को मिल सकती है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL), संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल और सात्विक ग्रीन एनर्जी जैसे शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं। कुल मिलाकर बाजार में रिकवरी की कोशिश जारी रह सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।