Stock Market Today News: निवेशकों के लिए खुल सकता है कमाई का दरवाजा! गिफ्ट निफ्टी में तेजी, लेकिन कच्चा तेल बिगाड़ सकता है खेल
Stock Market Today News: आज शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत से संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी की मजबूती से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने फिर चिंता बढ़ा दी है। इस बीच रेल विकास निगम, आरबीएल बैंक और भारत फोर्ज के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
(Stock Market Today News/ Image Credit: AI-generated)
- GIFT Nifty में 0.38% की तेजी
- ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर के करीब
- RVNL को 404.88 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट का फायदा
नई दिल्ली: Stock Market Today News: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market Today) में मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.38% की तेजी के साथ 24,023 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। इससे सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए चिंता का कारण बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड करीब 1.6% चढ़कर करीब 97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, मिडिल ईस्ट की घटनाओं पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इससे बाजार में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
RVNL, Dhoot Transmission और RBL Bank पर नजर
आज कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस (Stock Market Today News) में रह सकते हैं। Rail Vikas Nigam (RVNL) ईस्ट कोस्ट रेलवे के 404.88 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनी है। Dhoot Transmission आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेगी। वहीं RBL Bank को दिल्ली के असिस्टेंट कमिश्नर की ओर से शो-कॉज नोटिस मिला है। इसमें वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज और पेनल्टी समेत 164.13 करोड़ रुपये की GST डिमांड का प्रस्ताव है। Molbio Diagnostics भी 5 सितंबर को अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
IEX और Gland Pharma में भी हलचल संभव
Indian Energy Exchange (IEX) का बिजली कारोबार वॉल्यूम 20.2% बढ़कर 13.94 BU हो गया है। रियल-टाइम बिजली बाजार का वॉल्यूम भी 10.6% बढ़कर 5.6 BU रहा। Gland Pharma में Fosun Pharma Industrial ब्लॉक डील के जरिए 5% हिस्सेदारी बेच सकती है। डील का आकार 2,279.5 करोड़ रुपये और फ्लोर प्राइस 2,763 रुपये प्रति शेयर बताया गया है। Power Grid को गुजरात के लकाडिया REZ फेज-II के लिए 1,152.49 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ इंटेंट मिला है।
Cipla, Bharat Forge समेत इन कंपनियों पर भी नजर
Max Healthcare ने अपनी सब्सिडियरी Kalinga Hospital में करीब 87.87 करोड़ रुपये निवेश (Stock Market Today News) को मंजूरी दी है। Cipla की अमेरिकी सब्सिडियरी ने Qilu Pharmaceutical के साथ Keytruda के बायोसिमिलर QL2107 के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। Cohance Lifesciences ने ADC कारोबार बढ़ाने के लिए NJ Bio और Aruka Bio में निवेश की घोषणा की है। Welspun Investments ने Vishwakarma Realty में 1,285 करोड़ रुपये तक निवेश की मंजूरी दी है। वहीं Bharat Forge की KSSL ने FN Herstal के साथ छोटे हथियार, हथियार सिस्टम और C-UAS समाधान बनाने के लिए MoU किया है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- BJP MLA Jayant Malaiya Viral Video: ‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, वायरल हो रहा वीडियो
- Madhya Pradesh Teacher Award List: टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को ‘राज्य स्तरीय सम्मान’ से सम्मानित करेंगे सीएम मोहन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी की सूची
- CG Public Holidays: आज नहीं होगा कोई काम! बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान

Facebook


