HAL Share Price Hike: एक अच्छी खबर ने शेयर में फूंक दी जान! अचानक रॉकेड की स्पीड से उड़ा ये स्टॉक, निवेशकों को मिला छप्परफाड़ मुनाफा!

HAL Share Price Hike: आज अचानक HAL के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इसकी वजह GE Aerospace से Tejas Mk1A के लिए तीन नए F404-IN20 इंजन मिलना है। इससे उत्पादन में तेजी की उम्मीद बढ़ गई है। HAL के पास 180 विमानों का ऑर्डर है और कंपनी का सालाना उत्पादन 24 विमानों का है। (NSE: HAL, BSE: 541154)

HAL Share Price Hike: एक अच्छी खबर ने शेयर में फूंक दी जान! अचानक रॉकेड की स्पीड से उड़ा ये स्टॉक, निवेशकों को मिला छप्परफाड़ मुनाफा!

(HAL Share Price Hike/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: September 4, 2026 / 01:02 pm IST
Published Date: September 4, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • HAL शेयर में 3.34% की तेजी
  • GE Aerospace ने भेजे 3 इंजन
  • तेजस Mk1A के 180 विमानों का ऑर्डर

HAL Share Price Hike: अमेरिका से आई एक बड़ी खबर के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयर में आज जोरदार तेजी (HAL Share Price Hike) देखने को मिली। NSE पर HAL का शेयर 3.34% बढ़कर 4,924.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इस तेजी की वजह GE Aerospace की ओर से LCA तेजस Mk1A कार्यक्रम के लिए तीन F404-IN20 इंजन भेजे जाने की जानकारी है। लंबे समय से इंजन की सप्लाई में देरी के कारण तेजस के उत्पादन पर असर पड़ रहा था। ऐसे में नई डिलीवरी को उत्पादन प्रक्रिया के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

HAL के शेयरों का प्रदर्शन

HAL के शेयरों ने हाल के समय में भी निवेशकों को अच्छा (HAL Share News Today) रिटर्न दिया है। पिछले पांच कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयर करीब 2.25 प्रतिशत मजबूत हुए हैं। वहीं, एक महीने की अवधि में इनमें लगभग 5.83 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले एक साल में कंपनी ने 10 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। लंबी अवधि में प्रदर्शन और बेहतर रहा है। तीन साल में शेयर करीब 140 प्रतिशत से ज्यादा चढ़े हैं, जबकि पांच साल में निवेशकों को 600 प्रतिशत से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है।

तेजस के लिए 180 विमानों का ऑर्डर

भारतीय वायुसेना ने LCA Mk1A तेजस के लिए कुल 180 विमानों का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर दो चरणों में मिला। फरवरी 2021 में HAL को 83 विमानों का पहला ऑर्डर मिला था, जिसमें 73 लड़ाकू विमान और 10 ट्रेनर शामिल थे। इसके बाद सितंबर 2025 में 97 और विमानों का ऑर्डर दिया गया। इस दूसरे सौदे की कीमत 62,370 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई थी। HAL की मौजूदा सालाना (HAL Share News Today) उत्पादन क्षमता 24 तेजस विमानों की है।

Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) – शेयर का प्रदर्शन (04 सितंबर 2026)

पैरामीटर जानकारी
मौजूदा शेयर कीमत ₹ 4,905.50
आज की बढ़त +2.94% (+₹139.90)
पिछला बंद ₹ 4,892.20
ओपन ₹ 4,831.00
आज का हाई ₹ 4,924.80
आज का लो ₹ 4,817.40
मार्केट कैप ₹3.28 लाख करोड़
P/E रेशियो ₹ 35.19
52-वीक हाई ₹ 5,149.90
52-वीक लो ₹ 3,479.10
डिविडेंड यील्ड 0.92%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 11.28

क्या है तेजस Mk1A की खासियत?

LCA तेजस Mk1A, तेजस के पुराने Mk1 मॉडल का बेहतर और आधुनिक संस्करण है। इसे भारतीय वायुसेना के पुराने MiG-21 विमानों की जगह लेने और लड़ाकू स्क्वाड्रनों की क्षमता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। यह 4.5 पीढ़ी का सिंगल-इंजन मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है, जिसका इस्तेमाल हवाई सुरक्षा, जमीन पर हमला और समुद्री अभियानों जैसे अलग-अलग मिशनों में किया जा सकता है। Mk1A में AESA रडार, स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, हवा में ईंधन भरने की सुविधा और बेहतर रखरखाव जैसी तकनीकें शामिल हैं। विमान में 64% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री है और 67 अतिरिक्त भारतीय कंपोनेंट भी जोड़े गए हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।