Stock Market Holiday: जन्माष्टमी की छुट्टी का शेयर बाजार पर क्या असर? 4 सितंबर को ट्रेडिंग होगी या नहीं, निवेश से पहले जान लें पूरी बात
Stock Market Holiday: शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में निवेशकों के बीच शेयर बाजार की छुट्टी (Stock Market Holiday) को लेकर सवाल है। जिसे जानना जरूरी है कि 4 सितंबर को एनएसई और बीएसई में कारोबार होगा या बाजार बंद रहेगा। निवेशक ट्रेडिंग से पहले छुट्टी का पूरा अपडेट जरूर चेक कर लें।
(Stock Market Holiday/ Image Credit: IBC24 News)
- 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर शेयर बाजार खुला रहेगा।
- NSE और BSE में सामान्य ट्रेडिंग होगी।
- इक्विटी और डेरिवेटिव सेगमेंट में कारोबार जारी रहेगा।
नई दिल्ली: Stock Market Holiday: अगर आप शेयर बाजार में निवेश या ट्रेडिंग करते हैं तो 4 सितंबर 2026 की तारीख आपके लिए बेहद खास है। इस दिन शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। लेकिन जन्माष्टमी को 2026 के एनएसई और बीएसई हॉलिडे कैलेंडर में ट्रेडिंग हॉलिडे (Stock Market Holiday) के तौर पर शामिल नहीं किया गया है। इसलिए इस दिन भारतीय शेयर बाजार सामान्य समय के अनुसार खुला रहेगा। इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में निवेशक रोज की तरह खरीद-बिक्री कर सकेंगे।
NSE-BSE में होगी सामान्य ट्रेडिंग
जन्माष्टमी के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कारोबार के समय में कोई बदलाव (Stock Market Holiday) नहीं होगा। इक्विटी के साथ इक्विटी डेरिवेटिव में भी सामान्य ट्रेडिंग जारी रहेगी। यानी निवेशकों को त्योहार की वजह से बाजार बंद रहने की चिंता न करें। कमोडिटी मार्केट की बात करें तो MCX पर भी कारोबार निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगा। लेकिन ट्रेडिंग से पहले अपने ब्रोकर या एक्सचेंज की ताजा अपडेट देख लेना बेहतर रहेगा।
2026 में आगे कब बंद रहेगा बाजार?
शेयर बाजार के 2026 हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक जन्माष्टमी के बाद अगली निर्धारित ट्रेडिंग छुट्टी (Stock Market Holiday) 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा और 10 नवंबर को दिवाली-बालिप्रतिपदा पर बाजार बंद रहेगा। नवंबर में 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के कारण भी छुट्टी रहेगी। साल की आखिरी निर्धारित छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर होगी।
बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव
छुट्टी से पहले भारतीय शेयर बाजार में कारोबार के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स ने गुरुवार के कारोबार में 76,546.38 का निचला और 76,924.48 का ऊपरी स्तर छुआ। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 373.93 अंक गिरकर 76,570.35 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 141.35 अंक टूटकर 23,914.45 पर पहुंच गया। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट में 0.61% और मिडकैप सेलेक्ट में 0.51% की गिरावट दर्ज की गई।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- 4D Printing Technology: अब सिर्फ 3D नहीं, 4D का जमाना! ऐसी टेक्नोलॉजी जो समय के साथ बदल देगी रंग, जानें कैसे काम करेगी ये नई तकनीक
- Konda Surekha Dismissed: कैबिनेट से हुई इस मंत्री की छुट्टी, सीएम ने खुद किया मंत्रिमंडल से बर्खास्त, इस वजह से हुआ बड़ा एक्शन
- Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ मंत्री ने किया ये दावा

Facebook


