Petrol Diesel Price Today 25 August 2026: रक्षाबंधन से पहले यहां 300 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल-डीजल, अच्छे दिन की आस लगाए बैठे लोगों को झटका, जानिए आज कितना महंगा हो गया ईंधन

Ads

Petrol Diesel Price Today 25 August 2026: रक्षाबंधन से पहले यहां 300 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल-डीजल, अच्छे दिन की आस लगाए बैठे लोगों को झटका, जानिए आज कितना महंगा हो गया ईंधन

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 08:57 AM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 08:58 AM IST

Petrol Diesel Price Today 25 August 2026: रक्षाबंधन से पहले यहां 300 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंचा पेट्रोल-डीजल, अच्छे दिन की आस लगाए बैठे लोगों को झटका, जानिए आज कितना महंगा हो गया ईंधन / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
  • पेट्रोल ₹0.39 और डीजल ₹2.40 प्रति लीटर महंगा हुआ
  • 15 से 24 अगस्त के बीच बड़ा उतार-चढ़ाव

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 25 August 2026: महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि की है। बता दें कि डीजल के रेट में बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब सरकार ने एक दिन पहले ही 30 रुपए से ज्यादा कटौती करने के बाद जनता को राहत देने की वाहवाही बटोर रही थी। वहीं, फिर से डीजल का रेट महंगा हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि आज 25 अगस्त को पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा

Petrol Diesel Price Today 25 August 2026: पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 0.39 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल 2.40 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। कीमत बढ़ने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 341.59 और डीजल 370.69 रुपए प्रति लीटर के दाम से मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत 25 अगस्त तक के लिए तय की गई है। वैसे देखा जाए तो पाकिस्तान में 15 से 24 अगस्त तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

15 से 22 अगस्त 2026 के बीच कब कितना बदलाव हुआ

तारीख पेट्रोल रेट (PKR/L) पेट्रोल में बदलाव डीजल रेट (PKR/L) डीजल में बदलाव
15 अगस्त ₹324.98 ₹395.69 के आसपास
18 अगस्त ₹331.20 ₹6.22 महंगा ₹395.69 कोई बदलाव नहीं
19 अगस्त ₹334.54 ₹3.34 महंगा ₹395.69 कोई बदलाव नहीं
20 अगस्त ₹337.51 ₹2.97 महंगा ₹363.06 ₹32.63 सस्ता
21 अगस्त ₹337.78 ₹0.27 महंगा ₹364.70 ₹1.64 महंगा
22 अगस्त ₹341.59 ₹3.81 महंगा ₹368.29 ₹3.59 महंगा

20 अगस्त को 33 रुपए सस्ता हुआ था डीजल

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने 20 अगस्त को डीजल की कीमत में 32.63 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने दावा करते हुए कहा था कि रिफायनरियों से बात करने के बाद सरकार ने बस-ट्रक मालिकों को राहत देने का फैसला किया है। लेकिन महज 48 घंटे बाद ही सरकार ने एक बार फिर डीजल की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सरकार राहत देने के नाम पर दिखावा के सिवाए और कुछ भी नहीं कर रही है।

पेट्रोलियम मंत्री ने कही ये बात

इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोज़ाना तय की जाएंगी। सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी, साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट के बीच ईंधन बचाने के उपाय भी कर रही थी। संघीय सरकार ने अप्रैल में सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए लक्षित राहत उपायों की भी घोषणा की थी।

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कैबिनेट और प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर रोज़ाना ईंधन की कीमतें तय करने की ज़िम्मेदारी ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (Ogra) को सौंपने का फैसला किया है। पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी परिवहन, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में किया जाता है, और इसकी कीमत में बदलाव से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग प्रभावित होते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

25 अगस्त 2026 को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत कितनी है?

पाकिस्तान में पेट्रोल की नई कीमत 341.59 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है।

25 अगस्त को डीजल कितने रुपये महंगा हुआ?

डीजल की कीमत में 2.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

पाकिस्तान में डीजल 20 अगस्त को कितना सस्ता हुआ था?

20 अगस्त को डीजल की कीमत में 32.63 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की गई थी।

15 से 24 अगस्त के बीच पेट्रोल की कीमत में कितना बदलाव हुआ?

इस अवधि में पेट्रोल की कीमत में लगातार कई बढ़ोतरी हुई और दिए गए आंकड़ों के अनुसार यह 324.98 रुपये से बढ़कर 341.59 रुपये प्रति लीटर हो गया।

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बार-बार क्यों बदल रही हैं?

पाकिस्तानी सरकार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के कारण ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सरकार ने कीमतों की समीक्षा और निर्धारण में OGRA की भूमिका तय की है।