Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर /image: AI Generated
- भोपाल के मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी मोहन कैबिनेट की अहम बैठक
- बालाघाट-सिवनी के बीच 91 किमी हाईवे को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
- करीब 3,400 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं की निरंतरता पर भी फैसला संभव
भोपाल। Mohan Yadav Cabinet Meeting Today: आज राजधानी भोपाल में कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में होने जा रही है। होने जा रही है। ये बैठक (Madhya Pradesh Cabinet Meeting) मंत्रालय में सुबह 11 बजे में बुलाई गई है। आज की बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिस पर चर्चा होने के बाद मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश के विकास और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। जिसके बाद अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट (MP Cabinet Meeting Today) में मुहर लगेगी। इस बैठक में सभी मंत्री और उनके विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
CM Mohan Yadav Cabinet Meeting कैबिनेट बैठक में आज के प्रमुख प्रस्ताव
- बालाघाट- सिवनी के बीच 91 किमी फोरलेन हाईवे का प्रस्ताव रखा जाएगा।
- राज्य सरकार महाराष्ट्र से सटे आदिवासी अंचलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बालाघाट से सिवनी के बीच 91 किलोमीटर लंबे टू लेन हाईवे को फोरलेन में अपग्रेड करने जा रही है।
- मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की ओर से करीब 3400 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फोर लेन हाईवे का प्रस्ताव आज कैबिनेट में रखा जाएगा।
- इस हाईवे का निर्माण हाई ब्रिड एन्युटी मॉडल के आधार पर किया जाएगा।
- इसके अलावा हितग्राही मूलक योजनाओं की अगली पंचवर्षीय योजना तक निरंतर की मंजूरी के प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखे जाएंगे।
ये भी पढ़ें
- Sambal Yojana 11th installment: राखी से पहले हजारों श्रमिकों को बड़ा तोहफा, सीएम ने खाते में भेजे 203 करोड़ रुपए, फटाफट चेक करें आपके अकाउंट में पैसे आए या नहीं…
- Vijay Sharma vs Bhupesh Baghel: ‘भूपेश जहां बोलें, बैठने को तैयार हूं’…पीएम आवास पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी खुली चुनौती, भाजपा सरकार के गिनाए आकड़ें
- Vijay Sharma’s statement on Open Jail: छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 12 ओपन जेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- जल्द पूरा कर लिया जाएगा निर्माण कार्य, जानें किन कैदियों को मिलेगा प्रवेश?

Facebook


