Rinku Singh in Ayodhya | Photo Credit: IBC24
अयोध्या: Rinku Singh in Ayodhya उत्तर प्रदेश टी-20 लीग (Uttar Pradesh T20 League) के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैटर सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम लला के दर्शन किए। जिसके बाद वे हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में माथा टेका। रिंकू सिंह ने मणिराम दास छावनी पहुंचकर संतों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। रामलला के दर्शन के बाद रिंकू सिंह राम मंदिर परिसर का भ्रमण करते भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की भव्यता और वास्तुकला को देखकर खुशी जताई।
Rinku Singh in Ayodhya जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह सोमवार सुबह 11:20 बजे अयोध्या पहुंचे। रामनगरी में रिंकू सिंह करीब दो घंटे तक रहे। जिसके बाद वो उत्तर प्रदेश की राजधानीन लखनऊ के लिए रवाना हो गए। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद सोमवार शाम रिंकू सिंह का लीग के मैच में गोरखपुर लायंस के खिलाफ बल्ला खूब गरजा। उन्होंने महज 7 गेंदों पर 414.29 के स्ट्राइक रेट से 29 रन कूटे।
दर्शन के बाद रिंकू सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि राममंदिर में दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। उन्होंने खुद को बजरंगबली का भक्त बताते हुए कहा कि उनके चरणों में शीश नवाकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर काफी सुंदर बना है। पहली बार अयोध्या आने की अनुभूति को अलग बताया।
#WATCH अयोध्या (उत्तर प्रदेश): क्रिकेटर रिंकू सिंह ने कहा, “बहुत अच्छा लगा दर्शन करके और हम बजरंगबली जी को मानते हैं और यहां आए तो बहुत अच्छा लगा।” https://t.co/n2dDUOBRfW pic.twitter.com/izZRfZOAiR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 24, 2026