TVS Holdings Dividend Stock: अब होगी पैसों की बारिश! हर एक शेयर पर मिलेगा 86 रुपये का डिविडेंड, जानें कब है रिकॉर्ड डेट और किस कंपनी ने किया ये ऐलान!

Ads

TVS Holdings Dividend Stock: TVS Holdings ने अपने निवेशकों के लिए हर शेयर पर 86 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। डिविडेंड के लिए 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है और पात्र निवेशकों को यह भुगतान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 03:58 PM IST

(TVS Holdings Dividend Stock/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • TVS Holdings ने 86 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।
  • 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट, इसके बाद ही मिलेगा डिविडेंड।
  • शेयर में हल्की तेजी, लेकिन 5 साल में 300% की बढ़त।

नई दिल्ली: TVS Holdings Dividend Stock: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच TVS Holdings ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1720% के भारी-भरकम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसका मतलब यह है कि हर शेयर पर 86 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। यह डिविडेंड निवेशकों के लिए आकर्षक अवसर है, खासतौर पर जब कंपनी की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान (Record Date and Payment)

इस डिविडेंड का लाभ पाने के लिए 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इसका मतलब यह है कि जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, वे ही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। इसके बाद डिविडेंड की राशि 30 दिनों के भीतर निवेशकों के खातों में भेज दी जाएगी। अगर कोई निवेशक इस तारीख के बाद शेयर खरीदता है, तो उसे इस लाभ का फायदा नहीं मिलेगा।

कंपनी की वित्तीय स्थिति (Company Financial Position)

TVS Holdings केवल डिविडेंड ही नहीं बल्कि अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में बाजार से 650 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसके लिए उसने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी किए हैं। ये डिबेंचर बड़े निवेशकों के लिए हैं और एनएसई के प्लेटफॉर्म से अलॉट किए गए हैं। इस कदम से कंपनी को भविष्य की योजनाओं के लिए मजबूत फंड मिलेगा।

शेयर का प्रदर्शन (Share Performance)

टीवीएस होल्डिंग्स का शेयर हाल ही में 2.80% की हल्की तेजी के साथ 14,108 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि, पिछले एक महीने में इसमें गिरावट देखने को मिली है, लेकिन लंबे समय में यह शेयर अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसने 58% से अधिक का रिटर्न दिया है और पांच साल में 300% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

TVS Holdings ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?

कंपनी ने 1720% का डिविडेंड घोषित किया है, जिसका मतलब है हर शेयर पर 86 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

डिविडेंड पाने के लिए कौन सी तारीख तय की गई है?

डिविडेंड पाने के लिए 2 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

डिविडेंड का भुगतान कब होगा?

रिकॉर्ड डेट के बाद 30 दिनों के भीतर निवेशकों के खातों में डिविडेंड की राशि भेज दी जाएगी।

TVS Holdings ने फंड जुटाने के लिए क्या कदम उठाए हैं?

कंपनी ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी कर 650 करोड़ रुपये जुटाए हैं।