Stock to Watch: 27 मार्च को निवेशकों के लिए गोल्डन चांस! RailTel से लेकर HFCL तक ये स्टॉक्स दे सकते हैं चौंकाने वाला रिटर्न!
Stock to Watch: रामनवमी की छुट्टी के बाद शुक्रवार 27 मार्च को कई कंपनियां खास फोकस में रह सकती है। इन कंपनियों से जुड़े अहम कॉरपोरेट अपडेट सामने आए हैं, जिसके चलते शेयरों में हलचल संभव है। निवेशकों के लिए इन स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म कमाई के अच्छे मौके बन सकते हैं।
(Stock to Watch/ Image Credit: ANI News)
- 27 मार्च को 20 कंपनियों के स्टॉक्स में तेज हलचल संभव
- RailTel को बड़ा ऑर्डर, ग्रोथ के संकेत
- Infosys का विदेशी कंपनी अधिग्रहण
नई दिल्ली: Stock to Watch: शुक्रवार 27 मार्च को शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसकी मुख्य वजह अलग-अलग कंपनियों से जुड़े बड़े कॉरपोरेट अपडेट्स हैं, जिनमें टैक्स, नोटिस, अधिग्रहण, नए ऑर्डर, निवेश और विस्तार योजनाएं शामिल हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए यह दिन बेहद खास हो सकता है।
RailTel और LIC से जुड़े बड़े अपडेट
सरकारी कंपनी RailTel को भोपाल से करीब 29.48 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है, जिसमें नेटवर्क सिस्टम से जुड़ा काम शामिल है। यह प्रोजेक्ट 2029 तक पूरा होगा। वहीं, LIC को 6,146 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस मिला है, जिस पर कंपनी अपील करने की तैयारी कर रही है।
Infosys और Cholamandalam Investment की रणनीति
Infosys ने अमेरिका की Stratus Global कंपनी को खरीदने का फैसला किया है, जिससे उसकी वैश्विक पकड़ मजबूत होगी। वहीं, दूसरी ओर Cholamandalam Investment ने चेन्नई में नया ऑफिस बनाने के लिए 540 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिससे कंपनी का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।
Aurobindo Pharma और IREDA की घोषणाएं
Aurobindo Pharma ने यूरोप की कंपनी के साथ साझेदारी की है, जिससे उसके बिजनेस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। वहीं, IREDA ने निवेशकों के लिए 0.60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया है, जो निवेशकों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।
RBL Bank और Bharat Dynamics की योजनाएं
RBL Bank में विदेशी बैंक की हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना को मंजूरी मिली है। Bharat Dynamics ने नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने और बड़े ऑर्डर हासिल करने की योजना बनाई है, जिससे कंपनी की ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।
NHPC, Exide Industries और अन्य कंपनियों की तैयारी
NHPC ने 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है, जबकि Exide Industries ने अपनी सब्सिडियरी में 450 करोड़ रुपये का निवेश किया है। Brigade Group और Global Health जैसी कंपनियां भी नए प्रोजेक्ट्स के जरिए विस्तार कर रही हैं।
HFCL समेत कई स्टॉक्स पर नजर
HFCL ने नए निवेश और डिफेंस सेक्टर में विस्तार की योजना बनाई है। इसके अलावा कई अन्य कंपनियां भी अधिग्रहण, साझेदारी और फंड जुटाने जैसे कदम उठा रही हैं। इन सभी अपडेट्स के चलते 27 मार्च को निवेशकों के लिए कमाई के मौके बन सकते हैं।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Harry Potter Series Trailer Out: फिल्म के बाद अब टीवी पर धमाल मचाने आ रहा! ‘हैरी पॉटर’ सीरीज का ट्रेलर रिलीज, कहानी में दिखेगा बड़ा ट्विस्ट
- Janjgir Truck Accident: एक रात, 12 मौतें, छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, स्थिति देख मौके पर पहुंची पुलिस के भी उड़ गए होश
- Alireza Tangsiri Israel Killed: जो करता था “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को बंद.. उस ईरानी कमांडर को ही इजरायल ने कर दिया ढेर, जानें कौन था अलीरेज़ा तांगसिरी

Facebook


