Wipro Share Price Today: नजदीक आती बायबैक डेट ने बदला गेम! Wipro में जबरदस्त उछाल, 20% रिटर्न का सपना दिखा रहा शेयर, अब सवाल ये कि एंट्री करें या हो चुकी है देर?

Wipro Share Price Today: विप्रो लिमिटेड का 15,000 करोड़ रुपये का बायबैक बहुत ही करीब है। जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 जून 2026 तय है। बायबैक प्राइस 250 रुपये प्रति शेयर है। 1 अप्रैल 2026 से निवेशकों पर बायबैक से मिलने वाली आय पर सीधे टैक्स लागू होगा। (NSE: WIPRO, BSE: 507685)

Wipro Share Price Today: नजदीक आती बायबैक डेट ने बदला गेम! Wipro में जबरदस्त उछाल, 20% रिटर्न का सपना दिखा रहा शेयर, अब सवाल ये कि एंट्री करें या हो चुकी है देर?

(Wipro Share Price Today/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: May 25, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: May 25, 2026 5:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शेयर में 1.42% की तेजी, भाव ₹206 पर बंद
  • ₹15,000 करोड़ का सबसे बड़ा बायबैक घोषित
  • बायबैक प्राइस ₹250 प्रति शेयर तय

नई दिल्ली: Wipro Share Price Today: विप्रो लिमिटेड का शेयर आज मजबूत रुख में नजर आया और बीएसई पर 1.42% की बढ़त के साथ 206 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले यह 203.11 रुपये पर बंद हुआ था। बाजार में कंपनी को लेकर उत्साह इसलिए भी बढ़ा है क्योंकि इसका बड़ा शेयर बायबैक जल्द आने वाला है।

15,000 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बायबैक

कंपनी ने Q4 नतीजों के साथ 15,000 करोड़ रुपये के बायबैक को मंजूरी दी है जो अब तक का सबसे बड़ा बायबैक माना जा रहा है। इसकी रिकॉर्ड डेट 5 जून 2026 तय की गई है। इसका उद्देश्य यह तय करना है कि कौन से शेयरधारक इस योजना में हिस्सा लेने के योग्य होंगे। कंपनी करीब 60 करोड़ शेयर या लगभग 5% इक्विटी वापस खरीदने की योजना में है।

बायबैक प्राइस और निवेशकों के लिए आरक्षण

इस बायबैक के तहत कंपनी 250 रुपये प्रति शेयर की दर से शेयर खरीदेगी। यह कीमत मौजूदा बाजार भाव से करीब 20% अधिक है। जिससे निवेशकों में आकर्षण बढ़ा है। SEBI नियमों के अनुसार, कुल ऑफर साइज का 15% हिस्सा छोटे निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। जिनके पास 2 लाख रुपये तक के शेयर हैं। हाल ही में कंपनी ने मजबूत वित्तीय नतीजे भी पेश किए हैं। जिसमें मुनाफा 12.3% बढ़कर 3,502 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Wipro Ltd – शेयर जानकारी (25 मई 2026)

मापदंड विवरण
शेयर कीमत 206.00 INR (+2.89 / +1.42%)
ओपन (Open) 207
हाई (High) 209.55
लो (Low) 204.06
मार्केट कैप 2.17 लाख करोड़
P/E रेशियो 16.39
52-वीक हाई 273.1
52-वीक लो 186.5
डिविडेंड यील्ड 5.34%
तिमाही डिविडेंड राशि 2.75 रुपये

टैक्स नियमों में बदलाव

1 अप्रैल 2026 से बायबैक से जुड़े टैक्स नियम बदल जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत अब बायबैक से होने वाली आय को निवेशकों की आय माना जाएगा और उस पर कैपिटल गेन टैक्स लगेगा। पहले यह टैक्स कंपनियां देती थीं जिससे निवेशकों को अधिक फायदा मिलता था। सरकार का उद्देश्य टैक्स सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाना और बायबैक को डिविडेंड के समान बनाना है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।