Sterlite Technologies Share Price: शेयर या रॉकेट? 354% रिटर्न के बाद आज फिर अपर सर्किट, इस शेयर की उड़ान देखकर निवेशक भी हैरान, आखिर कितना ऊपर जाएगा ये स्टॉक?

Sterlite Technologies Share Price: Sterlite Technologies Ltd के शेयर में आज अपर सर्किट लगा। इस साल अब तक यह स्टॉक 354% तक बढ़कर मल्टीबैगर बन चुका है। मजबूत तेजी के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और बाजार में इस शेयर को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। (NSE: STLTECH, BSE: 532374)

Sterlite Technologies Share Price: शेयर या रॉकेट? 354% रिटर्न के बाद आज फिर अपर सर्किट, इस शेयर की उड़ान देखकर निवेशक भी हैरान, आखिर कितना ऊपर जाएगा ये स्टॉक?

(Sterlite Technologies Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 25, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: May 25, 2026 5:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शेयर में आज 5% की तेजी और नया 52-वीक हाई
  • 2026 में अब तक 354% का मल्टीबैगर रिटर्न
  • 1 महीने में 73% की तेज़ उछाल

नई दिल्ली: Sterlite Technologies Share Price: आज Sterlite Technologies Ltd के शेयर में 5% की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के साथ स्टॉक बीएसई पर 463.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया जो इसका 52 सप्ताह का नया हाई भी है। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 354% की जबरदस्त बढ़त दर्ज कर चुका है। जिससे यह एक मजबूत मल्टीबैगर स्टॉक बन गया है।

साल 2026 में अब तक जबरदस्त रिटर्न

1 जनवरी 2026 को कंपनी का शेयर भाव लगभग 102.45 रुपये था जो अब बढ़कर कई गुना हो चुका है। इस अवधि में स्टॉक ने 354% की तेजी दिखाई है। पिछले एक महीने में भी इसमें 73% की मजबूत छलांग देखने को मिली है। एक साल में यह रिटर्न 543% तक पहुंच गया। जो बाजार के सामान्य इंडेक्स से कहीं ज्यादा है।

बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर और मजबूत ग्रोथ

कंपनी ने हाल ही में बताया कि उसे एक इंटरनेशनल पार्टनर से बड़ा प्रोडक्ट ऑर्डर मिला है। यह डील कई सालों तक ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की सप्लाई से जुड़ी है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू करीब 1.11 बिलियन डॉलर है। इस खबर ने निवेशकों के भरोसे को और मजबूत किया है।

Sterlite Technologies Ltd – शेयर डेटा (25 मई 2026)

मापदंड विवरण
शेयर कीमत 463.20 INR (+22.05 / +5.00%)
ओपन (Open) 463.2
हाई (High) 463.2
लो (Low) 463.2
मार्केट कैप 22.61K करोड़
P/E रेशियो 417.3
52-वीक हाई 463.2
52-वीक लो 69.76
डिविडेंड नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि नहीं

एक्सपर्ट व्यू

मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1440 करोड़ रुपये रहा और नेट प्रॉफिट 28 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जबकि पिछली तिमाही में घाटा था। लंबे समय में भी स्टॉक ने 2 साल में 391%, 3 साल में 301% और 10 साल में 752% तक का रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने स्टॉक पर ‘Buy‘ की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 280 रुपये से बढ़ाकर 440 रुपये कर दिया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।