Zepto IPO Lunch Date: जेप्टो बदलेगी IPO मार्केट का खेल? 11,000 करोड़ के मेगा इश्यू लाने की तैयारी, जानिए निवेशकों को कब मिलेगा दांव लगाने का मौका

Ads

Zepto IPO Lunch Date: फटाफट डिलीवरी कंपनी जेप्टो जुलाई में करीब 11,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। सेबी की मंजूरी के बाद कंपनी 31 जुलाई से पहले शेयर बाजार में लिस्ट होने का लक्ष्य बना रही है। यह कदम निवेशकों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है।

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 04:27 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 04:54 PM IST

(Zepto IPO Lunch Date/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • जेप्टो जुलाई में ₹11,000 करोड़ का IPO ला सकती है।
  • कंपनी को SEBI से मंजूरी मिल चुकी है।
  • 31 जुलाई से पहले लिस्टिंग का लक्ष्य रखा गया है।

नई दिल्ली: Zepto IPO Lunch Date in India: फास्ट डिलीवरी कंपनी जेप्टो जुलाई में अपना बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। जिसका आकार करीब 11,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर यह योजना पूरी होती है तो कंपनी शेयर बाजार में जोमैटो और स्विगी जैसी बड़ी कंपनियों की श्रेणा में शामिल हो जाएगी। यह कदम निवेशकों के लिए भी बड़ा मौका माना जा रहा है।

सेबी से मिली मंजूरी, आगे की तैयारी शुरू

कंपनी को हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से आईपीओ के लिए मंजूरी मिल चुकी है। अब जेप्टो नियामक के पास संशोधित ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (UDRHP) दाखिल करने की तैयारी में है। इससे साफ है कि कंपनी लिस्टिंग की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

31 जुलाई से पहले लिस्टिंग का लक्ष्य

जेप्टो की स्थापना आदित पालिचा और कैवल्य वोहरा ने की थी। कंपनी ने पहले गोपनीय तरीके से IPO दस्तावेज दाखिल किए थे। अब योजना है कि 31 जुलाई से पहले कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कर दिया जाए। इस तेजी से चल रही प्रक्रिया से संकेत मिलता है कि कंपनी अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी को तेज करना चाहती है।

नेटवर्क और बाजार में स्थिति

जेप्टो फिलहाल 61 शहरों में 1,255 डार्क स्टोर के जरिए काम कर रही है। यह संख्या उसके प्रमुख प्रतिस्पर्धी ब्लिंकिट से कम है। लेकिन कंपनी का फोकस मेट्रो और घनी आबादी वाले शहरों पर ज्यादा है। इसका उद्देश्य नए शहरों में फैलने के बजाय मौजूदा बाजारों में तेज डिलीवरी और बेहतर सर्विस पर ध्यान देना है। यही रणनीति इसे तेज ग्रोथ और मजबूत ग्राहक आधार बनाने में मदद कर रही है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

जेप्टो का IPO कब आ सकता है?

जेप्टो जुलाई में अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

IPO का आकार कितना हो सकता है?

कंपनी करीब ₹11,000 करोड़ का मेगा IPO लाने की योजना बना रही है।

क्या जेप्टो को सेबी की मंजूरी मिल चुकी है?

हाँ, कंपनी को SEBI से IPO के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

जेप्टो कब तक लिस्ट हो सकती है?

कंपनी का लक्ष्य 31 जुलाई से पहले शेयर बाजार में लिस्ट होने का है।